Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस:एक दिन में 29 एमएम बारिश, सीजन में 57 प्रतिशत कम रिकार्ड हुई बारिश

    15 hours ago

    1

    0

    शुक्रवार को दिन भर बारिश के बाद शनिवार की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। सुबह करीब नौ बजे हल्की धूप और काले बादल दोनों एक साथ दिख रहे। दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश का अनुमान है। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक जाएगा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की रफ्तार 6 किमी प्रतिघंटा और नमी की मात्रा 90 प्रतिशत है। ऐसे में बारिश के आसार है। बता दे शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से नोएडा के अधिकांश सेक्टर, बाजार और गांव में जलभराव हुआ था। अब पानी निकल रहा है। हालांकि निचले स्थानों पर अब भी जल जमाव की समस्या है। एक दिन में 29 एमएम बारिश नोएडा में अकेले शुक्रवार को 29 एमएम से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। जबकि विगत दिनों में ये बारिश 3.9 एमएम तक ही होती है। वहीं एक जून से अब तक करीब 107 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि नार्मल मानसून में ये बारिश करीब 248 एमएम तक होनी चाहिए। यानी अब भी मानसून कमजोर है और करीब 57 प्रतिशत बारिश कम हुई है। कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह आईएमडी के मुताबिक 12 अगस्त तक बारिश के आसार है। इससे तापमान में 32 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ढाई लाख रुपए मांगने पर युवक से मारपीट:जालौन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी समेत 9 पर केस, हाकी-गुम्मों से हमला
    Next Article
    संभल कोर्ट में GRP-बंदीगृह सिपाहियों में मारपीट, VIDEO:मोबाइल चोर को बैरक में रखने को लेकर विवाद, 25 मिनट तक चलता रहा झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment