Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 25 MM बारिश से सड़कें जलमग्न:तापमान 28 डिग्री, AQI 151; मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में मध्यरात्रि में हुई तेज बारिश से मौसम में बदलाव आया। एक घंटे की तेज और दो घंटे की रिमझिम बारिश दर्ज की गई, कुल 25 मिलीमीटर वर्षा हुई। सुबह का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 151 दर्ज किया गया। बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गईं, हालांकि सुबह तक अधिकांश सड़कों से पानी उतर गया था, लेकिन गली-मोहल्लों में जलभराव बना रहा। सोमवार सुबह 9 बजे संभल जनपद का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। विभाग ने पूरे दिन तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। देखें, 5 तस्वीरें…. सावन माह के तीसरे सोमवार को हुई इस बारिश ने नगर पालिका परिषद संभल के दावों की पोल खोल दी। पालिका ने शहर में जलभराव न होने का दावा किया था, लेकिन मानसून की पहली-दूसरी बारिश में ही कई इलाकों में पानी भर गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय और इमरजेंसी वार्ड के परिसर में भी पानी भर गया। अधिशासी अधिकारी (ईओ) आदित्य प्रकाश ने दावा किया कि जलभराव वाले इलाकों में पंप सेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है। हालांकि, महमूद खां सराय, दीपा सराय, हातिम सराय, हौजभदेसराय, हल्लू सराय, कोट पूर्वी और बाजार गंज के स्थानीय निवासियों ने इन दावों को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि बारिश के बाद इन इलाकों में पानी भर जाता है और कई दिनों तक नहीं उतरता। गंगा किनारे की तहसील गुन्नौर के सभी इलाकों में धूप निकली हुई है, जबकि ब्लॉक बनियाखेड़ा, असमोली और पंवासा में रात में लगभग 40 मिनट तक तेज बारिश हुई। संभल शहर और आसपास के इलाकों में बादलों के बीच हल्की धूप देखी गई। स्थानीय निवासी हिमांशु कुमार ने बताया कि एक घंटे की बारिश से सड़कें पानी से भर गईं। सचिन कुमार ने कहा कि बाजार गंज में उनकी दुकान के आगे हर बारिश में जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में लगातार दूसरे दिन सुबह से बारिश:इस सीजन एक दिन में रिकॉर्ड 40.9 मिमी बरसे बादल, अगले 3 दिन येलो अलर्ट
    Next Article
    प्रयागराज में सुबह तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी:लोगों को आने-जाने में हुई परेशानी, शाम तक भारी बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment