Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में खनन विभाग की कार्रवाई, अवैध बालू डंपर सीज:गोपीगंज से जंघई जा रहे वाहन के चालक ने नहीं दिखा पाया वैध प्रपत्र

    11 hours ago

    1

    0

    भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में खनन विभाग ने बुधवार को अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने अवैध बालू से लदे एक डंपर को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई दुर्गागंज बाजार में उस समय की गई जब डंपर गोपीगंज से बालू लेकर जंघई की ओर जा रहा था। खनन विभाग को अवैध खनन और परिवहन की सूचना मिली थी। इसी आधार पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान डंपर संख्या यूपी 66 एटी 4309 को रोका गया। जांच के दौरान डंपर चालक वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद, टीम ने तत्काल प्रभाव से वाहन को जब्त कर लिया। जब्त किए गए डंपर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दुर्गागंज थाने को सौंप दिया गया है। मौके पर एआरटीओ विभाग की टीम भी पहुंची और वाहन के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की। खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 8 साल की बच्ची 48 घंटे से लापता:माता-पिता के साथ जंगल से लौटते समय गायब हुई, ASP ने परिजनों से मुलाकात की
    Next Article
    छात्र जोड़ो अभियान में पूर्वांचल दिखाएगा दमखम:ऋषभ पांडेय बोले- वर्तमान सरकार छात्रों की आवाज दबा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment