Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में AQI 212, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री:बर्फीली हवाओं से ठंड, दिन में धूप से गर्मी का एहसास

    11 hours ago

    1

    0

    संभल का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 212 दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। मंगलवार को जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सुबह-शाम बर्फीली हवाओं से ठंडक महसूस हो रही है, वहीं दिन में धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक मौसम पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है। शाम लगभग 6 बजे फिर से बादल छा सकते हैं। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठिठुरन भरी हवाओं के कारण बच्चों और बुजुर्गों को खांसी-जुकाम सहित अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि दिन में धूप से मौसम गर्म है, लेकिन सुबह-शाम की ठंड का स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। उन्होंने सभी लोगों को गुनगुने पानी का प्रयोग करने की सलाह दी। सुबह 8 बजे संभल, चंदौसी, बहजोई, असमोली, नरौली, सिरसी, बबराला, गुन्नौर, जुनावई, रजपुरा और बनियाखेड़ा का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह-शाम की ठंड के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या अभी भी कम है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, सत्याग्रह चंपारण एक्सप्रेस, पूर्णागिरी टनकपुर एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी और चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस अभी भी आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक की देरी से चल रही हैं। हालांकि, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन अब अपने निर्धारित समय पर चलने लगी है। स्थानीय निवासी अर्पित अग्रवाल ने बताया कि पिछले 15 दिनों से मौसम सामान्य हुआ है, लेकिन सुबह-शाम की ठंड अभी भी बनी हुई है, जिसका स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्टाग्राम पर बुलाकर युवक से मारपीट:बस्ती में जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    गोरखपुर में सिंगर अभिलिप्सा बोलीं- हिंदू केवल धर्म नहीं..विचारधारा है:शंकराचार्य विवाद पर कहा- मैं तो बहुत छोटी हूं, मैं कोई जजमेंट नहीं दे सकती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment