Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में 'फिट फैसिलिटी', 'फिट पर्सन' के आवेदन शुरू:किशोर न्याय अधिनियम के तहत मान्यता प्रक्रिया जारी

    12 hours ago

    1

    0

    कासगंज में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत 'फिट फैसिलिटी' और 'फिट पर्सन' की मान्यता के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मंजूर अहमद ने दी। जिला स्तर पर गठित स्क्रूटनी कमेटी द्वारा इन आवेदनों का चयन किया जाएगा। किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवेदन पत्र प्रारूप-38 पर उपलब्ध है। वहीं, उपयुक्त सुविधा के मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र का प्रारूप-39 पर अंकित है। 'फिट फैसिलिटी' बच्चों को भोजन, वस्त्र, जल, स्वच्छता, परामर्श, चिकित्सीय सुविधाएँ, औपचारिक शिक्षा, जीवन कौशल शिक्षा, मनोरंजन और खेलकूद जैसी आवश्यक सेवाएँ प्रदान करेगी। बच्चों को इसमें उतनी अवधि के लिए रखा जाएगा, जितनी किशोर न्याय बोर्ड या बाल कल्याण समिति उचित समझेगी। स्क्रूटनी के बाद कासगंज का किशोर न्याय बोर्ड या बाल कल्याण समिति अंतिम निर्णय लेगा। 'फिट पर्सन' के रूप में ऐसे व्यक्ति को मान्यता दी जाएगी जो किसी बच्चे की देखभाल, संरक्षण या उपचार के लिए अस्थायी रूप से उपयुक्त हो। किशोर न्याय बोर्ड या बाल कल्याण समिति ऐसे व्यक्तियों का चयन उनकी साख, सम्मान, विशेषज्ञता और बच्चों के साथ व्यवहार करने की इच्छा के आधार पर करेगी। आवेदन पत्र (प्रारूप-38) संलग्नकों सहित रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-42, कलेक्ट्रेट, कासगंज में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट कासगंज से प्रत्येक कार्य दिवस पर प्राप्त किए जा सकते हैं। ये आवेदन पत्र एनआईसी कासगंज की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खलीलाबाद कोतवाल पंकज पांडेय निलंबित:बस्ती मामले में लापरवाही पर दोषी पाए गए; जय प्रकाश दुबे नए कोतवाल नियुक्त
    Next Article
    संभल में AQI खतरनाक स्तर पर, 286 दर्ज:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, सुबह-शाम ठंडी हवाएं जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment