Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी पर FIR दर्ज

    7 hours ago

    1

    0

    संभल में घर में अकेली युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में माता-पिता की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर गांव का ही एक युवक घर में घुस गया। युवती के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी सलमान पुत्र वहीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामला असमोली थाना क्षेत्र का है। माता-पिता के बाहर जाने पर घर में घुसने का आरोप पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अगस्त को वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से घर से बाहर गए थे। इस दौरान उनकी 18 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर सलमान घर में घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक, युवती ने घटना का विरोध किया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। आरोप है कि उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया और घटना के बारे में किसी को बताने या शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पिता के अनुसार, जब वह और उनकी पत्नी घर लौटे तो बेटी काफी डरी हुई थी और तत्काल कुछ बता नहीं सकी। बाद में उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के परिवार से शिकायत की। आरोप है कि उन्होंने सलमान को निर्दोष बताते हुए शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मेडिकल जांच के लिए भेजी गई पीड़िता असमोली थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर नगर में जल निकासी व्यवस्था सुधारेगी:विधायक ने SDM और अधिकारियों संग किया निरीक्षण, कार्रवाई के निर्देश दिए
    Next Article
    मेरठ में पुलिस चौकी के सामने मारपीट:बाइक सवार युवकों ने कार-ट्रक चालक को पीटा, वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment