Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर नगर में जल निकासी व्यवस्था सुधारेगी:विधायक ने SDM और अधिकारियों संग किया निरीक्षण, कार्रवाई के निर्देश दिए

    11 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर में नगर में जलभराव और जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधायक सरोज कुरील ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी (SDM) और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर नालों और जल निकासी मार्गों की स्थिति देखी। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर जल निकासी व्यवस्था सुधारने की रूपरेखा तैयार की गई। नालों की स्थिति देखी, लोगों से जानी परेशानी विधायक ने नगर के उन इलाकों का दौरा किया, जहां बारिश के दौरान अक्सर जलभराव की समस्या रहती है। उन्होंने नालों की स्थिति, पानी निकासी के रास्तों और अवरुद्ध स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी जलभराव से होने वाली परेशानियों की जानकारी विधायक को दी। विधायक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जल निकासी की समस्या को लेकर अधिकारियों से लगातार बातचीत चल रही थी। उन्होंने नए नालों के निर्माण के साथ पुराने नालों की सफाई और चौड़ीकरण के प्रस्ताव तैयार करने को कहा था। प्राथमिकता के आधार पर होंगे काम निरीक्षण के बाद SDM और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें जलभराव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर प्राथमिकता तय करने और चरणबद्ध तरीके से काम कराने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने जल्द सर्वे कराकर जरूरत के मुताबिक नए नालों का निर्माण, पुराने नालों की मरम्मत और सफाई का काम शुरू करने का आश्वासन दिया। विधायक बोलीं- स्थायी समाधान कराना प्राथमिकता विधायक सरोज कुरील ने कहा कि क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है। प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से जल्द प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में ईद-मिलादुन्नबी जुलूस को लेकर मौलाना का फतवा:बोले- DJ, नाच-गाना और असलहों का प्रदर्शन नाजायज, तिरंगा लगाएं
    Next Article
    संभल में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment