Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में किशोरी से दुष्कर्म, पिता को देखकर आरोपी भागा:आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खेत में गन्ने की सिंचाई कर रही किशोरी को गांव के ही एक युवक ने कथित तौर पर अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। यह घटना संभल जनपद के थाना ऐचोड़ा कंबोह क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता के पिता अपनी 17 वर्षीय बेटी को खेत में फसल की सिंचाई के लिए छोड़कर पास के गांव में गन्ना बुवाई करने गए थे। दोपहर में जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि गांव का ही एक युवक उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पिता को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पिता ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके बाद, लड़की के पिता अपनी बेटी के साथ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक अमित पुत्र धर्म सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3 व 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पिता ने पुलिस को बताया कि घटना रविवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई थी। थानाध्यक्ष लवनीश चौधरी ने पुष्टि की कि लड़की के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मेडिकल परीक्षण के बाद पीड़िता को बहजोई स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। ललितपुर जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से बिगड़ते स्वास्थ्य और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की आशंका पर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने खाद्य सुरक्षा विभाग को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने होली और रमजान पर्व को देखते हुए बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने और मिलावटखोरी के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में होली मिलन समारोह आयोजित:कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया
    Next Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत:आगरा के कुकथला गांव के सहता मोड़ के पास हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment