Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत:आगरा के कुकथला गांव के सहता मोड़ के पास हुआ हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा जनपद के अछनेरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम 6 बजकर 40 मिनट पर हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कुकथला गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मुरेंडा (थाना सिकंदरा) निवासी रामरतन (34) पुत्र लालसिंह के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक पर सवार होकर रायभा की तरफ से रुनकता की ओर जा रहे थे। कुकथला गांव के सहता मोड़ के पास सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही अछनेरा पुलिस और कुकथला चौकी इंचार्ज अमित बालियान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। 34 वर्षीय मृतक रामरतन अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। उनकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में किशोरी से दुष्कर्म, पिता को देखकर आरोपी भागा:आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, तलाश जारी
    Next Article
    ललितपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:4.20 क्विंटल घी सीज, 5 कुंतल दूषित खोया नष्ट कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment