Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात:मुंडों पर सवार भगवान शंकर की झांकी, बाराती नाचते-गाते हुए बढ़ते रहे

    2 hours ago

    1

    0

    संभल की कल्कि नगरी में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शंकर की बारात का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में एटा की स्वचालित झांकियां, महाकाल बाबा, जगन्नाथ बाबा और मुंडों पर सवार भगवान शंकर की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। देशभक्ति की झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। यह शिव बारात सोमवार रात 8 बजे जनपद संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र की उपनगरी सरायतरीन में निकाली गई। श्री पातालेश्वर महादेव समिति के तत्वावधान में सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, रामकेहर आर्य, निर्दोष कुमार आढती, कमल कौशल वार्ष्णेय, अनुराग सर्राफ और अनिल सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और भगवान श्रीगणेश का पूजन कर शोभायात्रा का उद्घाटन किया। शोभायात्रा रामा टॉकीज रोड, चकली, पुलिस चौकी चौराहा, लाल मस्जिद, मोहल्ला बारहसैनी, मंगलपुरा, डाकघर रोड, शाहजीपुरा, बाजार गंज, रिक्शा स्टैंड चौराहा, पीलाखदाना होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा में गणपति बप्पा की झांकी, प्रभु बिहारी, महाकाल, बाहुबली हनुमान, राक्षस वध, पांच काली अखाड़ा, दुर्गा माता और अघोरी का अखाड़ा शामिल थे। इनके पीछे बाबा जगन्नाथ, इंडियन, लंका दहन, महाकाल और दुर्गा माता की झांकियां भी मौजूद थीं। अंत में ताशे की धुन पर बाराती नाचते-गाते हुए चल रहे थे, जिनके पीछे महादेव की बग्गी और दूल्हे के रूप में नंदी पर सवार भोलेनाथ थे। इस दौरान जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण कर शिव बारात का स्वागत किया गया। पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चार थानों की पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ को भी तैनात किया गया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से महंत जुगल किशोर मिश्रा, मुकेश सिंघल, अमित वार्ष्णेय, सुशील वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, सुमित सर्राफ, चंद्रेश आर्य, अंकुश सिंघल, विनय आर्य, पंकज गुप्ता, विजय सिंह, ललित, दीपक, डॉ. रामकुमार, गिरिराज किशोर, पंकज ठाकुर और नितिन मिश्रा आदि उपस्थित रहे। देखें शिव बारात की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में सामुदायिक मध्यस्थता परियोजना का शुभारंभ:न्यायाधीश विक्रम नाथ ने संविधान पार्क का भी किया उद्घाटन
    Next Article
    लखनऊ में युवक की गर्दन पर चाकू से हमला:मीट की दुकान पर हुई घटना, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment