Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में सामुदायिक मध्यस्थता परियोजना का शुभारंभ:न्यायाधीश विक्रम नाथ ने संविधान पार्क का भी किया उद्घाटन

    2 hours ago

    1

    0

    सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश विक्रम नाथ सोमवार को बागपत कचहरी परिसर पहुंचे। जनपद के न्यायिक अधिकारियों, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित डीजे चैंबर का उद्घाटन किया और ‘सामुदायिक मध्यस्थता पायलट परियोजना’ का शुभारंभ किया। परियोजना का उद्देश्य वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली को मजबूत करना है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से विवादों का त्वरित समाधान किया जाएगा। पहले चरण में जनपद के छह गांव चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें मध्यस्थता प्रक्रिया के जरिए वाद-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। संविधान पार्क का भी किया उद्घाटन न्यायमूर्ति नाथ ने सिविल न्यायालय परिसर में ‘संविधान पार्क’ का उद्घाटन भी किया। इस पार्क का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संविधान के मूल्यों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है, ताकि उनमें संवैधानिक समझ और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। इसी क्रम में ‘दीवारों के पार’ परियोजना का शुभारंभ किया गया। इसका लक्ष्य न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुलभ और जनोन्मुख बनाना है, जिससे आमजन को न्याय प्रक्रिया की बेहतर जानकारी मिल सके। लंबित मामलों पर हुई समीक्षा बैठक कार्यक्रम के समापन से पूर्व न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और न्यायिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसी क्रम में 'दीवारों के पार' परियोजना की भी शुरुआत की गई। इसका लक्ष्य न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जनसुलभ बनाना है। कार्यक्रम के समापन से पूर्व, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने न्यायिक अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और न्यायिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 बिल्डरों के अवैध निर्माण पर चला BDA का बुलडोजर:सीबीगंज में 63 बीघा पर अवैध कालोनियां जमींदोज, अवैध निर्माण ढहाए
    Next Article
    संभल में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात:मुंडों पर सवार भगवान शंकर की झांकी, बाराती नाचते-गाते हुए बढ़ते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment