Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मजार पर चला बुलडोजर, 70 पुलिसकर्मी तैनात:एसपी बोले- सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे

    5 hours ago

    1

    0

    संभल में शुक्रवार को एक मजार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। प्रशासन का कहना है कि मजार सरकारी जमीन पर बनी थी। 4-5 साल पहले अवैध अतिक्रमण करके इसे बनाया गया था। वहीं, मजार के मुतव्वली अजीज ने दावा किया कि पीर बाबा की ये मजार 500-600 साल पुरानी है। शुक्रवार सुबह प्रशासन की टीम 2 बुलडोजर लेकर पहुंची। एक घंटे में मजार को ढहा दिया। इस दौरान एसपी केके बिश्नोई और डीएम अंकित खंडेलवाल भी मौके पर पहुंचे। मजार जिला मुख्यालय से 29 किमी दूर गुन्नौर थाना इलाके में बाघऊ गांव में महावा नदी के कैचमेंट एरिया में बनी हुई थी। तहसील कोर्ट ने मजार को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इसके बाद मजार के मुतव्वली डीएम कोर्ट गए। वहां भी अपील खारिज कर दी गई। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान गुन्नौर पुलिस और पीएसी के 70 जवान तैनात रहे। एसपी केके विश्नोई ने कहा- एक धार्मिक इमारत थी, जिसे गिराया गया। संभल में सरकारी जमीन को अवैध निर्माण और अतिक्रमण से मुक्त कराके लैंड बैंक बनाया जा रहा है। अभी तक 100 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन को मुक्त कराया गया है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- बाघऊ गांव में ‘खेरे वाले बाबा चमन शाह बाबा दरगाह शरीफ मजार’ नाम का धार्मिक निर्माण था। लेखपाल की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, गाटा संख्या 592 की भूमि में से 24 वर्गमीटर क्षेत्र पर अजीज पुत्र अल्लन, निवासी बाघऊ का अवैध कब्जा पाया गया। ग्राम सभा बाघऊ की ओर से अजीज के खिलाफ यूपी राजस्व संहिता 2006 की धारा 67 के तहत 18 अप्रैल 2026 को वाद दायर किया गया। जांच में सामने आया कि लगभग 5 साल पहले ‘ज्यारत’ के नाम पर कब्जा कर निर्माण कराया गया। सुनवाई के बाद तहसीलदार न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने, 39 हजार रुपए हर्जाना और 300 रुपए निष्पादन शुल्क जमा करने का आदेश दिया। अजीज ने जिलाधिकारी कोर्ट में आदेश को चुनौती दी। 3 जून 2026 को कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया तेज की। तहसीलदार रवि सोनकर ने विशेष टीम गठित की। नायब तहसीलदार अनुज कुमार को टीम प्रभारी बनाया। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सुरक्षा के लिए थाना बबराला, गुन्नौर पुलिस और पीएसी के जवानों सहित 70 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। बुलडोजर एक्शन से पहले मजार की तस्वीरें देखिए- दावा- पीर बाबा नाम से 500-600 साल पुरानी मजार मुतव्वली अजीज ने कहा कि पीर बाबा नाम से 500-600 साल पुरानी मजार है। कई पीढ़ियां बदल गईं। आसपास के गांवों में मालूम कर लीजिए, यहां पर दो ही चीजें थीं- माता रानी और पीर बाबा। यहां काफी लोग आते हैं, जो लोग माता रानी के दर्शन करने आते हैं, वह मजार पर भी आते हैं। आगे वाली मजार इन लोगों ने तोड़ दी। हमें तब भी कोई दिक्कत नहीं हुई। प्रशासन ने गेट तोड़ दिया, तब भी हमने कुछ नहीं किया। डीएम बोले- जांच में अतिक्रमण पाया गया डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया- यह मामला सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण से जुड़ा था। धारा 67 के तहत तहसीलदार कोर्ट में वाद दर्ज कर सुनवाई की गई, जिसमें अतिक्रमण पाया गया। सभी पक्षों की सुनवाई और साक्ष्यों की जांच के बाद अपील खारिज कर दी गई। कब्जे के पक्ष में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। ----------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में करोड़पति परिवार के 4 लोगों की हत्या:पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची, गत्ते पर लिखा था- बंटी, बबली और बहू ने मारा प्रयागराज में करोड़पति परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें पति-पत्नी और उनके बेटा-बेटी शामिल हैं। घर बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था। मंगलवार दोपहर घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, आवाज लगाई। लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गेट तोड़कर अंदर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हमने नल लगवाए, कोई टोटी चोरी कर रहा है':ये कहकर मुस्कुराने लगे योगी, जन्मदिन पर समर्थकों ने खून से बधाई संदेश लिखा
    Next Article
    योगी सरकार 4 महीने में 38 हजार नौकरी देगी:10 हजार नई भर्ती की भी तैयारी; चुनाव से पहले युवाओं को साधने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment