Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम ऑफिस की कुर्की:इनवर्टर-सोफा निकाला, NGO को 2.17 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया था

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में कुर्की करने के लिए पुलिस और न्यायालय टीम पहुंची है। नगर आयुक्त में पहुंचकर टीम ने कुर्की शुरू करने की चेतावनी दी। इस दौरान अपर नगर आयुक्त ललित कुमार से टीम ने फोन पर बात की। अपर नगर आयुक्त ने टीम को लौटने को कहा है। इस बीच टीम की तरफ से लिखित में कोई भी आश्वासन देने को कहा गया। दरअसल, मेसर्स गंगा संस्थान और नगर निगम के बीच में एक विवाद चल रहा था। गंगा संस्थान के वकील विवेक मिश्रा ने बताया कि मामले में कोर्ट ने नगर निगम के ऊपर एक ऑर्डर दिया था कि इसमें डेढ़ साल के लिए 217000 रुपए का भुगतान नगर निगम को गंगा संस्थान को करना है, लेकिन अधिकारी लापरवाही बरतते रहे। इसमें इंट्रेस्ट 6 महीने के लिए दिया जाए, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ। फर्म कैसरबाग में शेल्टर होम चला रही थी। 2019 में नगर निगम से दिसंबर 2019 में कहा कि सितंबर 2019 से रिन्युवल नहीं किया गया है। इसमें व्यक्ति कोर्ट गया जिसमें कोर्ट ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 2 तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा:मलबे के नीचे दबने से युवक की गर्दन कटने से मौत, ग्रामीणों ने निकाला बाहर
    Next Article
    संभल में मिट्टी की ढांग गिरी, मजदूर की मौत:तीन घायल, अस्पताल में भर्ती; अवैध खुदाई का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment