Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरफ्तार:फेवीक्विक लगाकर एटीएम कार्ड जाम करते, मदद के बहाने बदल देते कार्ड

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा साइबर क्राइम पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ा है। गैंग के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को फतेहाबाद टोल के पास से दबोचा। उनके कब्जे से 153 एटीएम कार्ड, 1 लाख 6 हजार 500 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की गई है। डीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाते थे। गिरोह के सदस्य एटीएम मशीन के कार्ड स्लॉट में फेवीक्विक लगाकर उसे जाम कर देते थे। इसके बाद जब कोई व्यक्ति पैसे निकालने के लिए एटीएम पर आता और कार्ड मशीन में फंस जाता, तो आरोपी मदद करने के बहाने उसके पास पहुंच जाते थे। इस दौरान वे पीड़ित का एटीएम पिन देख लेते थे और चालाकी से उसका असली कार्ड बदलकर फर्जी कार्ड थमा देते थे। बाद में आरोपी उसी असली कार्ड के जरिए अलग-अलग एटीएम से खाते से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने एक पीड़ित के खाते से ही 16 लाख 56 हजार 319 रुपये की ठगी की थी। कई राज्यों में सक्रिय था गैंग पुलिस के मुताबिक यह गिरोह दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में सक्रिय था। उत्तर प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में ये वारदात कर चुके हैं। सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा और आगरा सहित कई जिलों में इनकी सक्रियता सामने आई है। आरोपी भीड़ कम और बिना सुरक्षा गार्ड वाले एटीएम बूथ को अपना निशाना बनाते थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस को वाई-फाई डोंगल, सिम कार्ड समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले हैं। तीनों आरोपी दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। अब तक की जांच में 150 से अधिक घटनाओं का खुलासा हुआ है, जिनमें आरोपियों ने लोगों के खातों से करोड़ों रुपये निकाल लिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में मिट्टी की ढांग गिरी, मजदूर की मौत:तीन घायल, अस्पताल में भर्ती; अवैध खुदाई का आरोप
    Next Article
    हाथरस में पोक्सो अधिनियम पर हुई बैठक:नियमों को लेकर चर्चा हुई, आने वाली चुनौतियों से निपटने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment