Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:शादी को एक साल हुआ था, पति से अनबन चल रही थी

    9 hours ago

    1

    0

    संभल में पति से अनबन के बाद एक विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी और कोई संतान नहीं थी। शादी के चार महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। घटना संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना रजपुरा क्षेत्र के हिरौनी गांव की है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय रीना पत्नी नीरज के रूप में हुई है। शनिवार शाम करीब 6 बजे रीना का शव कमरे में कुंड से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका मिला। आत्महत्या की सूचना मिलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत की खबर मिलने पर पिता जीतपाल अन्य परिजनों के साथ ससुराल पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर में काफी समय से विवाद चल रहा था। रीना के पिता जीतपाल संभल तहसील के थाना केला देवी क्षेत्र के देवरी गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपनी बेटी रीना की शादी एक साल पहले नीरज के साथ की थी। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में कॉलेज कर्मचारी की मौत:यज्ञ में जाते समय बाइक ने मारी टक्कर, घर से 100 मीटर दूर हादसा
    Next Article
    नन्ही कली परियोजना छात्राओं को डोनर किट बांटे गए:श्रावस्ती में 86 बालिकाओं को मिला प्रोत्साहन, खेल प्रतिभा होगी विकसित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment