Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सबालेंका US ओपन के फाइनल में:सेरेना-क्रिस एवर्ट की बराबरी से एक जीत दूर; अब रायबकिना से भिड़ेंगी

    10 hours ago

    1

    0

    बेलारूस की आर्यना सबालेंका और कजाकिस्तान की एलेना रायबकिना ने US ओपन महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। सबालेंका ने गुरुवार को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला को 7-5, 6-2 से हराया। वहीं, रायबकिना ने अमेरिका की कोको गॉफ को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गॉफ ने पहला सेट जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन रायबकिना ने लगातार दो सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सबालेंका के पास सेरेना और एवर्ट की बराबरी का मौका शनिवार को जीत दर्ज करते ही सबालेंका ओपन ऐरा में लगातार तीन US ओपन खिताब जीतने वाली खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगी। सेरेना विलियम्स ने 2012 से 2014 तक लगातार तीन US ओपन खिताब जीते थे, जबकि क्रिस एवर्ट ने 1975 से 1978 के बीच लगातार चार बार यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। ओपन ऐरा की शुरुआत 1968 में हुई थी। इसके बाद पहली बार प्रोफेशनल खिलाड़ियों को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में खेलने की अनुमति मिली थी। US ओपन में लगातार 19वीं जीत इस जीत के साथ सबालेंका की US ओपन में लगातार जीत का सिलसिला 19 मैचों का हो गया। वह 2023 के फाइनल में गॉफ से हारने के बाद से इस टूर्नामेंट में अजेय हैं। चौथी बार US ओपन के फाइनल में पहुंची यह सबालेंका का US ओपन में लगातार चौथा फाइनल है। वह 2023 में भी खिताबी मुकाबले तक पहुंची थीं, लेकिन कोको गॉफ से हार गई थीं। इसके बाद उन्होंने 2024 और 2025 में लगातार खिताब जीते। अब शनिवार को जीत उन्हें न्यूयॉर्क में लगातार तीन खिताब जीतने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बना देगी, जिसने ओपन एरा में यह उपलब्धि हासिल की है। पहले सेट में बराबरी का मुकाबला, दूसरे सेट में सबलेंका का दबदबा पहले सेट में एक समय स्कोर 6-5 तक पहुंच गया था। इसके बाद सबालेंका ने लगातार दबाव बनाया और 0-40 की बढ़त हासिल कर ली और पहला सेट 7-5 से जीत लिया। दूसरे सेट में सबालेंका ने शुरू से दबदबा बनाए रखा और 3-1 की बढ़त बना ली और दूसरा सेट 6-2 से अपने नाम किया। मैच के बाद सबालेंका ने कहा, "मैं बेहद खुश हूं कि इस स्तर का टेनिस खेल सकी। मैं जीतने के लिए बहुत बेताब थी। मैं इसे बेहद चाहती थी। पहला सेट जीतने के बाद गॉफ बाहर, रायबकिना ने वापसी कर फाइनल में जगह बनाई गॉफ ने शुरुआत में मजबूत खेल दिखाते हुए पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया। इसके बाद रायबकिना ने गॉफ की गलतियों का फायदा उठाते हुए दूसरा सेट 6-4 से जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया। निर्णायक सेट में रायबकिना ने 5-3 की बढ़त हासिल कर ली। गॉफ ने एक बार फिर वापसी की कोशिश की, पर रायबकिना ने 6-4 से सेट जीत लिया। इस तरह पहला सेट जीतने के बावजूद गॉफ को सेमीफाइनल में हारकर बाहर होना पड़ा। रायबकिना बनेंगी नई नंबर-1 US ओपन खत्म होने के बाद रायबकिना नई वर्ल्ड नंबर-1 बन जाएंगी। सबालेंका 99 लगातार हफ्तों से शीर्ष पर हैं, लेकिन रायबकिना के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ उनकी नंबर-1 रैंकिंग तय हो गई थी। शनिवार का फाइनल इसलिए भी खास होगा कि एक तरफ नई नंबर-1 बनने जा रही रायबकिना होंगी और दूसरी तरफ लगातार तीसरा US ओपन खिताब जीतने की कोशिश में सबालेंका। --------------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… काउंटी में कुलदीप को 10 विकेट:फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा पहली बार किया, यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से हराया लीड्स के हेडिंग्ले में एसेक्स के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप मैच में कुलदीप यादव ने 10 विकेट लिए। उन्हाेंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली बार एक मैच में 10 विकेट लिए हैं। उनके प्रदर्शन से यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से हराया। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    काउंटी में कुलदीप को 10 विकेट:फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा पहली बार किया, यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से हराया
    Next Article
    2027 वर्ल्डकप खेलने पर रोहित बोले- टूर्नामेंट अभी बहुत दूर:जब आएगा तब देखेंगे; 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते दिखेंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment