Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव के बड़े चौराहे पर भूमि पूजन:भगवान शंकर की मूर्ति स्थापना से पहले कार्यक्रम संपन्न, हर हर बम बम के जयकारे गूंजे

    9 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बड़े चौराहे पर सोमवार दोपहर भगवान शंकर की भव्य मूर्ति स्थापना से पहले भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान "हर-हर महादेव" के जयकारे गूंजते रहे। उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की और शिलान्यास किया। आचार्यों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया। पूजा समाप्त होते ही पूरे क्षेत्र में "हर-हर महादेव" के जयघोष गूंज उठे, जिससे वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उनका कहना था कि बड़े चौराहे पर भगवान शंकर की भव्य मूर्ति स्थापित होने से शहर की धार्मिक पहचान को नई दिशा मिलेगी और यह स्थल आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। विधायक पंकज गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल मूर्ति स्थापना का कार्य नहीं, बल्कि शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सुदृढ़ करने का प्रयास है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मूर्ति स्थापना का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से सहयोग और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखा गया, ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। भूमि पूजन के बाद अब शहरवासियों को भगवान शंकर की भव्य प्रतिमा के स्थापित होने का इंतजार है, जो भविष्य में बड़े चौराहे को एक नई धार्मिक पहचान प्रदान करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सचेंडी में तेज रफ्तार वाहन से कुचलकर प्राइवेटकर्मी की मौत:सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में जुटी
    Next Article
    भीम आर्मी भारत एकता मिशन का मुरादाबाद DM को ज्ञापन:गांव से कूड़े व खाद के गड्ढे हटाने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment