Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सीएम योगी के खिलाफ गहरी साजिश हो रही':जगदगुरु परमहंसचार्य बोले- संभल प्रकरण से जुड़ा डीके फाउंडेशन शंकराचार्य के साथ, इसकी जांच हो

    3 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी शक्तियां स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के साथ आ गई है। वे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बड़ी साजिश रच रही हैं। संभल प्रकरण से जुड़ा डीके फाउंडेशन शंकराचार्य से मिल गया है। इसकी जांच हो। जगतगुरु परमहंस आचार्य ने मीडिया से बातचीत में कहा- संभल में हुए उपद्रव के दौरान मुस्लिम उपद्रवियों द्वारा प्रशासन पर हमला किया गया था। उस प्रकरण में इस्लामी संगठन डीके फाउंडेशन ने मुसलमानों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। वही संगठन अब स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के साथ मिलकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ षड्यंत्र रचने का काम कर रहा है। वर्तमान समय में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उनके अनुसार, जो भी देश विरोधी ताकतें हैं, वे स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के साथ मिलकर देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन और समाज से अपील करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जानी चाहिए। जहां भी इस प्रकार की गतिविधियां सामने आएं। वहां सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना था कि यही एकमात्र रास्ता है। जिससे देश विरोधी ताकतों के मंसूबों को नाकाम किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेश और देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गवाही से बचते रहे औषधि निरीक्षक, जारी हुआ वारंट:दवा कारोबार पर छापेमार कार्रवाई में थे मुख्य गवाह, आगरा कोर्ट ने सुनाया फैसला
    Next Article
    होली की हुड़दंग में बेरंग न हो जाएं आंखें:डॉ.शालिनी मोहन बोलीं- केमिकल रंगों से सावधान रहें, लापरवाही से रोशनी जा सकती है, हर्बल रंग ही चुनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment