Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहकारी डेयरी प्रशिक्षण संस्थान की प्रिंसिपल रिश्वत लेते गिरफ्तार:बिल पास करने के लिए 1.35 लाख लिए, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा

    17 hours ago

    1

    0

    मेरठ में परतापुर स्थित सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्रिंसिपल वंदना सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 1.35 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संस्थान परिसर में संचालित कैंटीन के बिल पास करने के एवज में प्रिंसिपल ने कैंटीन संचालक से रिश्वत मांगी थी। कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम वंदना सिंह से पूछताछ कर रही है। सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में अमित सिवाच ठेके पर कैंटीन चलाते हैं। पिछले काफी समय से वह कैंटीन के बिलों का भुगतान कराने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि काफी प्रयास के बाद भी बिल पास नहीं हुए तो उन्होंने प्रिंसिपल वंदना सिंह से मुलाकात कर मदद मांगी। आरोप है कि प्रिंसिपल ने बिल पास करने के बदले अमित सिवाच से 1.35 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। साथ ही कथित तौर पर यह भी कहा गया कि रकम नहीं देने पर बिल पास नहीं किए जाएंगे और आगे कैंटीन का ठेका रिन्यू कराने में भी परेशानी खड़ी की जाएगी। परेशान होकर एंटी करप्शन टीम से की शिकायत लगातार कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद अमित सिवाच ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन की मेरठ यूनिट से की। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच की और रिश्वतखोरी के आरोपों की पुष्टि के लिए कार्रवाई की योजना बनाई। रकम लेकर पहुंचा ठेकेदार, टीम ने दबोचा एंटी करप्शन टीम ने अमित सिवाच को रिश्वत की रकम लेकर प्रिंसिपल के पास भेजा। रकम पर केमिकल लगाया गया था। अमित सिवाच ने जैसे ही 1.35 लाख रुपए वंदना सिंह को दिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। फिलहाल वंदना सिंह से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापा पढ़ते ही अकाउंटेंट सीट से भागा एंटी करप्शन की टीम ने पहले अमित सिवाच को विभाग में भेजा था। उसके कुछ देर बाद ही टीम अंदर पहुंच गई। जैसे ही टीम ने वंदना सिंह को दबोचा वैसे ही विभाग में खलबली मच गई। बताया जाता है कि अपने दफ्तर में मौजूद वंदना सिंह का सहयोगी अकाउंटेंट मुकेश भी वहां से भाग निकला। कुछ ही देर में विभाग भी खाली-खाली दिखाई दिया। मई में ही मिला था अमित को ठेका पीड़ित अमित सिवाच ने बताया कि उन्हें यह ठेका मई के महीने में ही मिला था। सरकारी प्रक्रिया के तहत उन्हें यह ठेका मिला था। यहां प्रशिक्षण के लिए आने वाले किसानों को उनकी कैंटीन का बना खाना ही दिया जाता है। पहले बिल 3.85 लाख रूपए का उनका बना था, जिसे पास कराने के लिए उन्होंने अकाउंटेंट मुकेश से संपर्क किया। मुकेश ने आनाकानी शुरू कर दी। उसने ही हिंट दिया था जिसके बाद वह वंदना सिंह से मिले थे। 1.50 लाख मांगे गए थे वंदना सिंह के द्वारा अमित ने यह भी बताया कि उनका बिल देखकर पहले ही दिन वंदना सिंह ने नजरअंदाज कर दिया था। अकाउंटेंट से बात नहीं बनी तो वह वंदना सिंह के पास पहुंच गए। वंदना सिंह ने उनसे सीधे तौर पर डेढ़ लाख रुपए की मांग कर दी। अमित ने बताया कि वह बारगेनिंग करने लगे। यह भी कहा कि उनका पहला बिल है। लेकिन वंदना सिंह अपनी बात पर अड़ी रहीं। पहले डेढ़ लाख रुपए मांगे गए थे। बाद में बात 1.35 लाख रूपए पर डन हो गई। सीट पर ही रिश्वत लेते वंदना सिंह को दबोचा अमित की शिकायत के बाद एंटी करप्शन की टीम ने जाल बुन दिया। अमित सिवाच की तरफ से उपलब्ध कराए गए रुपयों पर केमिकल लगाकर वापस किए और सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे वंदना सिंह के दफ्तर भेज दिया। इस दौरान एंटी करप्शन का एक गवाह भी साथ रहा। वंदना सिंह अपनी सीट पर बैठी थीं। जैसे ही अमित ने पैसे वंदना सिंह को सौंपे एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। नोएडा पीसीडीएफ की प्रबंधक रही हैं वंदना मूलरूप से कानपुर की रहने वाली वंदना सिंह इससे पहले नोएडा के पीसीडीएफ में प्रबंधक की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। कुछ महीने पहले ही उनका स्थानांतरण मेरठ के परतापुर स्थित गगोल रोड पर सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में हुआ था। वंदना सिंह के पति इंडियन ऑयल कंपनी में है और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग कोलकाता में चल रही है। इंस्पेक्टर दुर्गेश सिंह ने बताया कि वंदना सिंह को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में रात को हुई जोरदार बारिश:मंगलवार को सुबह से आसमान में छाए हैं काले बादल, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
    Next Article
    कागजों में 27 साल पहले मर चुका आरोपी:स्कूटी चलाते देखा तो खुला राज, कोर्ट ने भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment