Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोहेल की पार्टी में सलमान खान का पैपराजी को इशारा:उंगली दिखाकर बोले- रात में शोर मत मचाओ; हैट पहनकर ब्लैक लुक में पहुंचे

    9 hours ago

    1

    0

    रियलिटी शो 'अलायंस' के खत्म होने के बाद अभिनेता सोहेल खान ने मुंबई में एक सक्सेस पार्टी रखी। इस पार्टी में उनके बड़े भाई और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ऑल ब्लैक लुक और सिर पर हैट पहनकर स्वैग वाले अंदाज में पहुंचे। पार्टी में एंट्री और एक्जिट के दौरान जब बाहर खड़े पैपराजी जोर-जोर से चिल्लाने लगे, तो सलमान ने उंगली उठाकर उन्हें शांत रहने का इशारा किया। सलमान ने पैपराजी से इशारे में कहा कि रात काफी हो चुकी है, इसलिए शोर कम मचाएं। उंगली उठाकर पैपराजी को शांत रहने का दिया इशारा वीडियो में सलमान खान अपनी कार के पास पैपराजी से घिरे नजर आ रहे हैं। जब फोटोग्राफर्स उनका नाम लेकर चिल्लाने लगे, तो सलमान ने तुरंत अपनी उंगली उठाकर उन्हें चुप रहने का इशारा किया। उन्होंने हाथ के इशारे से पैपराजी को समझाया कि रात हो गई है और आसपास के माहौल का ध्यान रखते हुए आवाज धीमी रखें। ऑल ब्लैक लुक और हैट में दिखे सलमान खान पार्टी के लिए सलमान खान ने खास लुक चुना था। वे ब्लैक टी-शर्ट, ब्लैक ब्लेजर और मैरून पैटर्न वाली पैंट में नजर आए। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिर पर ब्लैक हैट लगाई हुई थी। सलमान का यह स्वैग और स्टाइल देखकर वहां मौजूद लोगों ने इस लुक की तारीफ की। कुशाल टंडन ने शेयर की अंदर की तस्वीरें, सोहेल संग दिए पोज पार्टी के अंदर से टीवी एक्टर कुशाल टंडन ने कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में कुशाल, सलमान खान के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आए। वहीं दूसरी फोटो में वे पार्टी के होस्ट सोहेल खान के साथ दिखे। सोहेल इस दौरान डांगरी पहने नजर आए। शो के होस्ट कुणाल खेमू और सोहा अली खान भी पहुंचे सोहेल खान की इस पार्टी में रियलिटी शो 'अलायंस' के होस्ट कुणाल खेमू अपनी पत्नी सोहा अली खान के साथ पहुंचे। शो के कई अन्य कंटेस्टेंट्स और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों ने भी पार्टी में शिरकत की। सभी स्टार्स ने एक-साथ मिलकर शो की सफलता का जश्न मनाया। ये खबर भी पढ़ें सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिसकर्मी की मौत:लॉरेंस गैंग से सुरक्षा के लिए तैनात थे, ऑन ड्यूटी गिरे, डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। रिपोर्ट में इसकी वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि कॉन्स्टेबल गणेश सलमान खान के घर के बाहर तैनात थे। उनकी उम्र 41 साल थी। वे उन पुलिसकर्मियों में शामिल थे, जो लॉरेंस बिश्नोई से सलमान की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने क्रिकेटर रमनदीप सिंह से की शादी:गुरुद्वारे में लिए फेरे, 8 साल तक सीक्रेट रखा रिलेशन, अर्शदीप सिंह समेत कई स्टार्स पहुंचे
    Next Article
    साजन के सेट पर माधुरी को निहारते थे संजय दत्त:लॉरेंस डिसूजा बोले- कैमरे के पास आकर एक्ट्रेस को देखते थे, अफेयर पर कभी ध्यान नहीं दिया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment