Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर एक्सप्रेस-वे पर कार-बाइक की टक्कर:दो बाइक सवार गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर, रॉन्ग साइड में था बाइक सवार

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसा हुआ है। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के तकीपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार और रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवारों के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार सोमवार की मध्यरात्रि की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही थी, जबकि बाइक सवार एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से चल रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार हवा में उछलकर सड़क किनारे जा गिरा, वहीं दूसरा युवक कार के पिछले शीशे से टकराया, जिससे शीशा टूट गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की पीआरवी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को एंबुलेंस से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें निगरानी में रखा। घायलों में से एक की पहचान नंदकिशोर के रूप में हुई है, जिनकी हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। दूसरे घायल का इलाज सीएचसी में जारी है और डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार के कारण हुआ प्रतीत होता है। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और एक्सप्रेसवे पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में महिला पर बंदरों ने किया हमला:बचने के दौरान छत से गिरी, दोनो हाथ टूटे, सिर पर भी चोट
    Next Article
    अयोध्या में युवक ने चलती थार पर किया स्टंट:दरवाजा खोलकर खड़ा हुआ, पुलिस ने काटा चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment