Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर और तीमारदार भिड़े:लखनऊ से आई टीम कर रही थी निरीक्षण, चेस्ट पेन को लेकर आई थी महिला

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ से राज्य स्तरीय दो सदस्यीय टीम के सहारनपुर दौरे के दौरान जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर और तीमारदार के बीच मारपीट हो गई। घटना उस समय हुई जब टीम अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रही थी। हंगामे से इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंची टीम में डॉ. लक्ष्मण कुमार और सरोज कुमार शामिल हैं। टीम अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और कमियों का आकलन कर रही है। उनका तीन दिन तक सहारनपुर में रहकर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करने का कार्यक्रम है। इसी दौरान एक युवक अपनी मां को सीने में दर्द की शिकायत पर इमरजेंसी में भर्ती कराने पहुंचा। उस समय ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर एक कैंसर मरीज का इलाज कर रही थीं। परिजनों का आरोप है कि मरीज को तुरंत नहीं देखा गया, जिस पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। घटना के बाद युवक अपनी मां को लेकर अस्पताल से जाने लगा और आरोप लगाया कि यहां मरीजों का सही इलाज नहीं होता, बल्कि उनके साथ मारपीट की जाती है। अस्पताल स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में फोड़े के ऑपरेशन के बाद बच्ची की मौत:झटके लगकर बेहोश होने लगी, मां की गोद में तड़पकर दम तोड़ा
    Next Article
    इंटर के 1,489 छात्रों ने छोड़ा जीव विज्ञान-गणित का पेपर:151 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न, द्वितीय पाली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment