Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटर के 1,489 छात्रों ने छोड़ा जीव विज्ञान-गणित का पेपर:151 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न, द्वितीय पाली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ एग्जाम

    12 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में आज सोमवार को यूपी बोर्ड द्वारा द्वितीय पाली इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान और गणित की आयोजित की गई थी जो परीक्षा आज देर शाम 5.30 बजे तक संपन्न हुई है। द्वितीय पाली में आयोजित इस परीक्षा में कुल 1589 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है इस परीक्षा के लिए कुल 30723 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 29134 परीक्षार्थियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा में भाग लिया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर के निकली छात्रा ऋतु शुक्ला ने कहा कि बहुत ही अच्छा पेपर हुआ है बहुत ही अच्छे ढंग से हमने लिखा है हमें उम्मीद है कि रिजल्ट अच्छा आएगा। सारे सवालों का हमेशा किया है और अच्छे से एक-एक सवालों का हमने उत्तर उत्तर पुस्तिका में लिखा है। रजनी शर्मा ने बताया कि जितना हमने पढ़ा था उसे हिसाब से पेपर बहुत ही ठीक आया है परीक्षा देने में कोई कठिनाई नहीं हुई है और बहुत अच्छे ढंग से हमने परीक्षा दी है हमें उम्मीद है की रिजल्ट हमारा अच्छा आएगा। वहीं छात्र शिवांश गुप्ता औऱ आदित्य ने बताया कि हम लोग गांधी विद्यालय में पेपर देने के लिए आए हैं जीव विज्ञान का हमारा पेपर था बहुत ही अच्छा सारे पेपर इस बार हो रहे हैं। हम लोगों को लगता है कि हम लोगों का नंबर इस बार सबसे ज्यादा है सारे प्रश्न बहुत ही अच्छी आई थी जो हम लोगों ने पढ़ा था किसी से मिलते जुलते आए थे बहुत ही अच्छे ढंग से पेपर दिया गया है। दिक्कत भी नहीं हो रही है सरकार द्वारा नकल विहीन परीक्षा भी कराई जा रही है कहीं परीक्षा में भी कोई दिक्कत नहीं है। इस वर्ष गोंडा को अतिसंवेदनशील श्रेणी में घोषित किया गया था, जिसके चलते परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी और कड़ी निगरानी रखी गई। नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर और तीमारदार भिड़े:लखनऊ से आई टीम कर रही थी निरीक्षण, चेस्ट पेन को लेकर आई थी महिला
    Next Article
    लखनऊ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर 60 हजार का जुर्माना:नगर निगम ने की वसूली, सड़क पर कूड़ा फेंकने पर ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment