Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट में कमिश्नर ने वार्षिक निरीक्षण किया:व्यवस्थाओं की जांच करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

    13 hours ago

    1

    0

    मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने शनिवार को सहारनपुर कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और विभिन्न पटलों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद मंडल आयुक्त ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। डॉ. रूपेश कुमार ने बताया कि यह कलेक्ट्रेट का नियमित वार्षिक निरीक्षण था। इसमें सभी पटलों के कार्यों की गुणवत्ता, फाइलों के निस्तारण की स्थिति और आमजन से जुड़े मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि कार्य राजस्व परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हो रहा है या नहीं। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश पटलों पर दस्तावेज व्यवस्थित ढंग से रखे गए हैं। डाक्यूमेंट्स को नियमों के अनुसार सुरक्षित संधारित किया गया है और फाइलों का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। मंडल आयुक्त ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी बेहतर पाई गई। कार्यालय कक्षों, गलियारों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देशों का पालन होता दिखा। मंडल आयुक्त ने टिप्पणी की कि स्वच्छ वातावरण से कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ती है और आमजन को भी सकारात्मक अनुभव मिलता है। निरीक्षण के दौरान कुछ फरियादियों की शिकायतें भी सामने आईं। इन्हें जिलाधिकारी (डीएम) को सौंपकर प्राथमिकता के आधार पर सुनने और समाधान करने के निर्देश दिए गए। मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को जनशिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरतने को कहा, ताकि जनता का प्रशासन पर विश्वास बना रहे। मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को राजस्व परिषद के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने और कार्यालयी कार्यों में निरंतर सुधार की प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि कलेक्ट्रेट प्रशासन जनता की सेवा का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां की कार्यप्रणाली आदर्श होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रशासनिक जज राजीव सिंह ने लखीमपुर कारागार का निरीक्षण किया:बंदियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा, डीएम को सराहा
    Next Article
    सपा प्रवक्ता मनोज यादव को मिली जमानत:SC-ST एक्ट अदालत ने याचिका स्वीकार की, पुलिस को रिपोर्ट पेश करने का दिया था आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment