Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली में अमरोहा के युवक दौड़े:1045 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था,960 पहुंचे

    7 hours ago

    1

    0

    अग्निवीर भर्ती रैली में शनिवार को अमरोहा जिले के युवाओं ने सेना में भर्ती होकर देशसेवा के सपने के साथ मैदान में दमखम दिखाया। अमरोहा, हसनपुर और नौगावां सादात तहसील के 1,045 चयनित अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था। इनमें 960 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचे। निर्धारित शारीरिक मानकों के अनुसार हुई दौड़ में 810 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। तड़के ही भर्ती स्थल पर पहुंचने लगे युवा शनिवार सुबह से ही अमरोहा की अलग-अलग तहसीलों से अभ्यर्थियों का भर्ती स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। अभ्यर्थी जरूरी दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर पहुंचे। पहले दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। इसके बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मैदान में भेजा गया। सेना के अधिकारियों और भर्ती स्टाफ की निगरानी में पूरी प्रक्रिया कराई गई। दौड़ में युवाओं ने झोंकी पूरी ताकत दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। अलग-अलग समूहों में दौड़ कराई गई। दौड़ पूरी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कुल 960 अभ्यर्थियों में से 810 ने दौड़ में सफलता हासिल की, जबकि 150 अभ्यर्थी निर्धारित शारीरिक मानक पूरा नहीं कर सके। अब अगले चरण की तैयारी दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए भेजा जा रहा है। इसमें बायोमेट्रिक, शारीरिक जांच और दस्तावेज सत्यापन समेत अन्य निर्धारित प्रक्रियाएं शामिल हैं। सफल युवाओं की नजर अब भर्ती के अगले चरणों पर है। शुक्रवार को मुरादाबाद के युवाओं ने लगाई थी दौड़ इससे एक दिन पहले शुक्रवार को मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा, कांठ, मुरादाबाद और बिलारी तहसील के युवाओं ने भर्ती रैली में हिस्सा लिया था। 1,190 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था। इनमें 1,060 भर्ती स्थल पर पहुंचे और 830 ने दौड़ में सफलता हासिल की। 13 जिलों के 25,920 अभ्यर्थी होंगे शामिल मेरठ भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के 25,920 चयनित अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होंगे। इनमें अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली शामिल हैं। इन युवाओं ने अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा दी थी। परीक्षा में करीब 89 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया था। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भर्ती रैली में बुलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टैंकर-बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत:फिरोजाबाद के नारखी-बछगांव मार्ग पर दो गंभीर घायल
    Next Article
    कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा:श्रम कानूनों का पालन, ऑपरेटरों की बहाली और ईडी जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment