Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टैंकर-बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत:फिरोजाबाद के नारखी-बछगांव मार्ग पर दो गंभीर घायल

    6 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के नारखी-बछगांव मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार टैंकर और बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही नारखी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायल युवकों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद भिजवाया। घायलों की पहचान राजारामपुर बछगांव निवासी टीटू पुत्र रामखिलाड़ी, लक्ष्मण पुत्र रामगोपाल और प्रशांत पुत्र भूरी सिंह के रूप में हुई। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रशांत की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक बाइक से मिर्च की पौध रखने के लिए राजपुर जा रहे थे। नदिया के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। नारखी थाना प्रभारी राकेश कुमार गिरि ने बताया कि इस दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है और दो अन्य का उपचार जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में निकला जुलूस-ए-अमारी, मोहर्रम का आखरी मातम:दालमंडी से उठकर दरगाह फातमानके लिए रवाना, रास्ते में सीवर के पानी से परेशानी
    Next Article
    सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली में अमरोहा के युवक दौड़े:1045 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था,960 पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment