Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में फॉर्च्यूनर–स्विफ्ट की आमने-सामने टक्कर का VIDEO:15 फीट उछली, एयरबैग खुलने से कार सवारों की बची जान

    17 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर कार उछलकर करीब 15 फीट दूर जा गिरी और एक साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। वहीं हादसे के बाद दोनों कारों के एयरबैग खुल गए। इससे कारों में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं लगी। घायल साइकिल सवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसा शुक्रवार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली रोड पर हुआ। अब हादसे का VIDEO सामने आया है। 2 तस्वीरें देखिए… 16 सेकेंड का वीडियो सामने आया हादसे का 16 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक कार जिस पर BJP का झंडा लगा हुआ है। दिल्ली रोड पर चल रही है और उसमें लगे कैमरे से सामने की रिकॉर्डिंग हो रही है। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ओवर टेक करती है। तभी सामने से एक ट्रैक्टर आ रही थी। ट्रैक्टर देखकर फॉर्च्यूनर का ड्राइवर दूसरी लेन में ले जाने लगता है तभी ट्रैक्टर पीछे चल रही स्विफ्ट कार ओवरटेक करने की कोशिश करती है और दोनों कार आपस में टकरा जाती हैं। टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर 15 फीट उछलकर दूर गिरती है और आगे चल रहे साइकिल सवार को चपेट में ले लेती है। हादसे के बाद आसपास लगी भीड़ हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और साइकिल सवार घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 की मौत; एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में घुसी, जयपुर से बंगाल जा रहे थे बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस से शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सभी जयपुर से बंगाल जा रहे थे। शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े पिकअप में एंबुलेंस पीछे से घुस गई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी का कार्ड नहीं दिया तो ससुर को मार डाला:मथुरा में बेटे की बारात लेकर निकले थे, खून से लथपथ मिली लाश
    Next Article
    यूपी प्रभारी ने इमरान मसूद के बयान का बचाव किया:बोले–क्रिकेट एक खेल है, लेकिन पक्षपात तो होता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment