Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का कार्ड नहीं दिया तो ससुर को मार डाला:मथुरा में बेटे की बारात लेकर निकले थे, खून से लथपथ मिली लाश

    19 hours ago

    1

    0

    मथुरा में शादी का कार्ड नहीं देने पर दामाद ने ससुर की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में फेंककर फरार हो गया। खेत में शव देखकर लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि उसके जीजा ने ही पिता की हत्या की है। उसने शादी से पहले पिता को धमकी दी थी कि शादी वाले दिन तुम्हारे घर में खून बहेगा। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे गोवर्धन थाना क्षेत्र की है। दूल्हे के पिता की हत्या के बाद शादी नहीं हो सकी। जानिए पूरा मामला… पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के बसई गांव निवासी 62 वर्षीय ओमप्रकाश के बेटे की शुक्रवार को शादी थी। वह रात में बेटे की बारात लेकर गोवर्धन कस्बे में मंडी के पास पहुंचे थे। बाराती नाच-गा रहे थे। बारात जैसे ही दरवाजे पर पहुंची, गांव के कुछ लोग दौड़ते हुए वहां आए। उन्होंने बताया कि दुल्हन के घर के पास खेत में कुछ दूरी पर दूल्हे के पिता ओमप्रकाश का शव पड़ा है। यह सुनकर दूल्हा और उसके परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की। बेटा बोला- जीजा ने हत्या की धमकी दी थी लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद परिजन से पूछताछ की। दूल्हे अरविंद (22) ने आरोप लगाया कि उसके जीजा ने ही पिता की हत्या की है। उसने बताया कि शादी का कार्ड नहीं देने की वजह से जीजा नाराज था। उसने पिता को धमकी दी थी कि शादी वाले दिन तुम्हारे घर में खून बहेगा। वह शादी में शामिल भी नहीं हुआ था। अरविंद ने आरोप लगाया कि उसी ने पिता की हत्या की है। एसएसपी बोले- आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। _______________ ये खबर भी पढ़ें… शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 की मौत:एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में घुसी, जयपुर से बंगाल जा रहे थे बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस से शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सभी जयपुर से बंगाल जा रहे थे। शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े पिकअप में एंबुलेंस पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी एंबुलेंस में बुरी तरह फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कड़ी मशक्कत से शवों को बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में कबड्‌डी प्लेयर ने सुसाइड किया:कलाई पर मेहंदी से लिखा बॉयफ्रेंड का नाम, कक्षा 9 की छात्रा थी
    Next Article
    सहारनपुर में फॉर्च्यूनर–स्विफ्ट की आमने-सामने टक्कर का VIDEO:15 फीट उछली, एयरबैग खुलने से कार सवारों की बची जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment