Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में फर्जी डाक्यूमेंट्स से बेची दो भाइयों की जमीन:अहमदाबाद के रहने वाले हैं, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में गुजरात के अहमदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने यहां स्थित अपनी जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया है। मामले में कई लोगों को नामजद करते हुए कोर्ट से मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि दो सगे भाइयों की जमीन थी। सरकारी रिकॉर्ड में भी उनके नाम दर्ज है, लेकिन कुछ लोगों ने साजिश कर फर्जी डॉक्यूमेंट से उनकी जमीन बेच दी है। कोर्ट के आदेश पर थाना बेहट में मुकदमा दर्ज हुआ है। अहमदाबाद के साबरमती निवासी सुनील कुमार शंकर लाल सर्राफ ने प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सहारनपुर की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके भाई संदीप कुमार ने सहारनपुर के कालूवाला जहानपुर दक्षिणी, परगना मुजफ्फराबाद क्षेत्र में करीब 0.6250 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दर्ज है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, दिसंबर 2025 में एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को लेखपाल बताते हुए जमीन की बिक्री के संबंध में जानकारी मांगी। ऑनलाइन जांच करने पर पता चला कि तहसील बेहट में उनकी जमीन के संबंध में दाखिल-खारिज का वाद लंबित है। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से प्रमाणित प्रति निकलवाने पर जानकारी हुई कि 12 नवंबर 2025 को जमीन का बैनामा दर्शाया गया है और 19 नवंबर 2025 को उसका पंजीकरण हुआ है। आरोप है कि बैनामे में उनके और उनके भाई के स्थान पर अन्य व्यक्तियों के फोटो लगाए गए तथा फर्जी आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल किया गया। जमीन की कीमत कम दर्शाकर बिक्री दिखाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने अमरदीप सिंह, दीपक कुमार, अशरार अहमद, हाजी यासीन मलिक, मोहम्मद तहसीन, मोहम्मद शाहिद समेत दो अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया है। उनका आरोप है कि सभी ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से बैनामा कराया। पीड़ित के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को तहसील बेहट परिसर में उन्हें धमकी भी दी गई। उन्होंने पहले पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाला बारादरी मस्जिद बंद करने के खिलाफ NSUI ने किया प्रोटेस्ट
    Next Article
    आगरा में नकली दवा लेबल मिलने पर गोदाम सील:जांच में नकदी, स्टॉक और रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी, 2 दिन चली कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment