Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में नकली दवा लेबल मिलने पर गोदाम सील:जांच में नकदी, स्टॉक और रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी, 2 दिन चली कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    23 फरवरी 2026/ प्रदेश में अवैध औषधियों के क्रय-विक्रय और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश की मुख्यालय टीम ने आगरा में बड़े स्तर पर छापेमारी की। टीम ने 22 फरवरी को शहर के कई मेडिकल प्रतिष्ठानों की जांच की, जहां फिजीशियन सैम्पल और संदिग्ध दवाओं से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आईं। कार्रवाई के दौरान हींग गली, फव्वारा निवासी जुबैर के घर से फोराकोर्ट इनहेलर दवा के 8000 प्रिंटेड लेबल बरामद किए गए, जिनका उपयोग नकली दवाएं बनाने में किए जाने की आशंका जताई गई है। वहीं कमला मार्केट के कॉमन कॉरिडोर से लावारिस हालत में स्पास्मोप्रोक्सीवॉन (ट्रामाडॉल) कैप्सूल और भारी मात्रा में फिजीशियन सैम्पल मिले, जिनमें से पांच दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जबकि बाकी स्टॉक को जब्त कर लिया गया। मेसर्स विश्वनाथ फार्मा की जांच में फर्म में औषधि बिक्री के मुकाबले 7.40 लाख रुपये नकद पाए गए, जो औसत बिक्री से अधिक हैं। इस मामले में नकदी और दवा खरीद-बिक्री का मिलान कर जांच की जाएगी। वहीं भगवती ड्रग सेंटर और तनु मेडिकल एजेंसी में स्टॉक और लेजर रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई। तनु मेडिकल एजेंसी में फिजीशियन सैम्पल भी मिले, जिनके नमूने विश्लेषण के लिए लिए गए। दुकान बंद मिलने पर संबंधित दो गोदामों को सील कर दिया गया, जिनकी जांच आगे की जाएगी। विभाग के अनुसार, जांच में सामने आए लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी स्तर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में फर्जी डाक्यूमेंट्स से बेची दो भाइयों की जमीन:अहमदाबाद के रहने वाले हैं, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
    Next Article
    नोएडा में लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे चार लोग:बच्चे-बुजुर्ग और महिला को हुई घुटन, परिजनों ने किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment