Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में फर्जी कंपनी ने की करोड़ों की ठगी:सेमिनार में मुनाफा का झांसा देकर निवेश कराया, 5 आरोपियों पर FIR

    12 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कुतुबशेर थाना पुलिस ने एक फर्जी ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से लोगों से लाखों रुपये ठगने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। जयप्रभा नगर निवासी रविचरण पुत्र अजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नवंबर 2023 में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित सेमिनार में उनकी मुलाकात कुछ लोगों से हुई थी। सेमिनार में विजय कुमार और ओमप्रकाश सेठी ने खुद को 'ब्राइट्रिक्स ट्रेडिंग प्रा.लि.' नामक कंपनी का डायरेक्टर बताया। रीना रानी ने खुद को कंपनी की चेयरमैन, सूरजभान ने मार्केटिंग व फाइनेंस हेड और सुरभि ने सीनियर मेंबर तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में पेश किया। आरोपियों ने सेमिनार में उपस्थित लोगों को बताया कि उनकी कंपनी म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस सेक्टर में निवेश करती है, जिससे हर महीने लगभग 10 प्रतिशत तक मुनाफा मिलता है। उन्होंने सहारनपुर और आसपास के जिलों के लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करने हेतु कई बैठकें और सेमिनार आयोजित किए। रविचरण ने आरोपियों के झांसे में आकर अपने और परिवार के सदस्यों के नाम से कुल 27 लाख 48 हजार 500 रुपये का निवेश किया। इसमें से लगभग 14 लाख 98 हजार 500 रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए, जबकि करीब 12 लाख 50 हजार रुपये नकद दिए गए। रविचरण के अलावा, महेश कुमार से तीन लाख रुपये और अमित कुमार से आठ लाख रुपये भी लिए गए। आरोप है कि आरोपियों ने इसी तरह सैकड़ों लोगों से निवेश के नाम पर लगभग 12 करोड़ रुपये की ठगी की। शुरुआत में निवेशकों को कुछ मुनाफा दिया गया, लेकिन बाद में भुगतान रोक दिया गया। जब निवेशकों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने बताया कि रकम को BFC Token और Jestrobottrade.com (JFX) Forex नामक वेबसाइट में डॉलर के रूप में निवेश किया गया है। कुछ समय बाद, आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद हो गए और कंपनी की वेबसाइट भी निष्क्रिय हो गई। पीड़ितों ने जब कंपनी के कार्यालय का पता किया तो वह भी खाली मिला। निवेशकों का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई राज्यों में इसी तरह फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों से ठगी कर चुके हैं। थाना कुतुबशेर पुलिस ने विजय कुमार, रीना रानी, ओमप्रकाश सेठी, सूरजभान और सुरभि के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ध्वस्तीकरण को लेकर असमंजस में सेंट्रल मार्केट के व्यापारी:भू उपयोग बदलने के नोटिस के बाद भी दुकानों पर आज चल सकता है बुलडोजर
    Next Article
    कल बंद रहेंगी लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें:छोटा और बड़ा इमामबाड़ा में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, रमजान में होती है रूटीन बंदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment