Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में फर्नीचर मार्केट में भीषण आग:लकड़ी गोदाम से उठा धुएं का गुब्बार, 4 शोरूम को चपेट में लिया; 2 घंटे में काबू पाया गया

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के देहरादून रोड स्थित फर्नीचर मार्केट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत एक लकड़ी के गोदाम से हुई, जहां पहले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग इतनी भीषण थी कि करीब 500 मीटर दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते आग आसपास के फर्नीचर शोरूम तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी तुरंत आग बुझाने में जुट गए, लेकिन लकड़ी और फर्नीचर का भारी स्टॉक होने की वजह से आग तेजी से फैलती रही। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक फर्नीचर के 4 शोरूम पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। देखिए 4 तस्वीरें... लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 6 बजे फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। लकड़ी और फर्नीचर का भारी स्टॉक होने की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 4 फर्नीचर शोरूम आग की चपेट में आए सबसे पहले आग गंगा फर्नीचर में लगी। इसके बाद आग तेजी से फैलते हुए शक्ति फर्नीचर, अमन फर्नीचर और नमन फर्नीचर तक पहुंच गई। गनीमत रही कि ज्यादातर शोरूमों के ऊपरी हिस्से में आग लगी। हालांकि शक्ति फर्नीचर के गोदाम तक भी आग पहुंच गई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कॉलोनी में मची अफरा-तफरी, लोगों ने घरों से सिलेंडर निकाले आग का असर शोरूमों के पीछे स्थित खान आलमपुरा कॉलोनी तक पहुंच गया। आग की वजह से एक दीवार गिर गई, जिससे कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही इलाके की बिजली भी गुल हो गई। शोरूम मकानों से सटे होने के कारण लोगों ने एहतियातन अपने घरों से गैस सिलेंडर बाहर निकालने शुरू कर दिए। आसपास के लोग गलियों से निकलकर सड़कों पर आ गए। शटर खोलकर सामान बचाने में जुटे कारोबारी सूचना मिलते ही फर्नीचर शोरूम के मालिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने शटर खोलकर नीचे रखा सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया, ताकि नुकसान कम किया जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीटी में लगी भीषण आग:ग्रामीणों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक संभाला मोर्चा
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, तीन की मौत, पांच घायल:अनियंत्रित स्कॉर्पियो खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, दिल्ली से जौनपुर जा रहे थे सभी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment