Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में गोकशों से पुलिस की मुठभेड़:एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। यह कार्रवाई मंगलवार देर रात थाना देवबंद पुलिस ने की। एसपी देहात सागर जैन के अनुसार, मंगलवार देर रात थाना देवबंद पुलिस गांव अकबरपुर गढ़ी राजबाहे की पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इंदरपुर गढ़ी की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, जिस पर उन्होंने बाइक मोड़ ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान हड़बड़ाहट में बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने दोबारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान आशु उर्फ आश मोहम्मद पुत्र ताहसीन उर्फ बुद्धू निवासी गांव फुलास अकबरपुर, थाना देवबंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, तथा एक बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायल अवस्था में पकड़ा गया बदमाश सीएस एक्ट के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में मारपीट, एनडीपीएस एक्ट और गोकशी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद घायल बदमाश को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सड़कों पर उतरीं:होली पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस बल के साथ पैदल मार्च
    Next Article
    एटा में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली:अवैध तमंचे से सीने में सटाकर किया फायर, अस्पताल ले जाते समय मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment