Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में महिला से 9.44 लाख की ठगी:घर बैठे कमाई का झांसा देकर बनाया शिकार, FIR दर्ज

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक महिला से साइबर ठगों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर 9.44 लाख रुपए की ठगी की है। पीड़िता प्रेरणा गुप्ता ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेरणा गुप्ता के अनुसार, उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप पर संदेश मिला था। इस संदेश में घर बैठे कंपनी का काम करके आसानी से पैसे कमाने का दावा किया गया था। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम चैनल का लिंक भेजा गया, जहां कुछ छोटे ऑनलाइन टास्क पूरे करने को कहा गया। शुरुआती भरोसा दिलाने के लिए टास्क पूरा करने पर उन्हें 330 रुपए भी दिए गए। शुरुआती भुगतान के बाद, ठगों ने प्रेरणा को बड़े टास्क और अधिक कमाई का लालच दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने अलग-अलग बहानों से उनका विश्वास जीता और 7 फरवरी 2026 से 9 फरवरी 2026 के बीच कुल 12 ट्रांजैक्शन कराए। इन लेनदेन के माध्यम से कुल 9,44,248 रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा कराए गए, जिनके विवरण आरोपियों ने ही उपलब्ध कराए थे। जब प्रेरणा गुप्ता ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने उनका अकाउंट 'एक्टिव' करने के नाम पर और पैसे जमा करने का दबाव बनाया। इसी दौरान उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता, जो सदर बाजार थाना क्षेत्र की निवासी हैं, ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने साइबर क्राइम थाना सहारनपुर में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की तकनीकी जांच की जा रही है और संबंधित बैंक खातों व मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में किसान की संदिग्ध मौत:पनवाड़ी सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप, साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा:फारूकी ने मार्करम को आउट किया, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment