Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में किसान की संदिग्ध मौत:पनवाड़ी सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित, पुलिस जांच में जुटी

    9 hours ago

    1

    0

    महोबा के थाना महोबकंठ अंतर्गत ग्राम पहाड़िया में खेत पर सिंचाई करने गए एक 62 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान का शव बुधवार सुबह खेत में अचेत अवस्था में मिला, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामसिंह पुत्र कमला विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उनके पुत्र जीतेन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रामसिंह 10 फरवरी मंगलवार की शाम खेत पर पानी लगाने गए थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बुधवार सुबह पड़ोसी खेत मालिकों ने सूचना दी कि रामसिंह खेत में अचेत पड़े हैं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल रामसिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसआई देवीशंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतक के पुत्र जीतेन्द्र ने अपनी तहरीर में ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक रामसिंह अपने पीछे पत्नी केशर देवी, दो पुत्र रविन्द्र (35 वर्ष) और जीतेन्द्र (30 वर्ष), तथा एक पुत्री ज्ञानेश (32 वर्ष) को छोड़ गए हैं। सभी विवाहित हैं। इस संबंध में सीएचसी पनवाड़ी के डॉ. राहुल वर्मा ने बताया, “पहाड़िया निवासी रामसिंह को उनके परिजन आज सुबह मृत अवस्था में सीएचसी लेकर आए थे।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत के दोघट में हिंदू सम्मेलन आज:हिंदुओं को संगठित करने, समाज की कुरीतियों पर होगा विचार-विमर्श
    Next Article
    सहारनपुर में महिला से 9.44 लाख की ठगी:घर बैठे कमाई का झांसा देकर बनाया शिकार, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment