Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायतों पर कार्रवाई:नगर निगम ने अतिक्रमण हटाए, जुर्माना वसूला और अवैध निर्माणों पर चेतावनी दी

    23 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में मुख्यमंत्री पोर्टल और जनसुनवाई में मिली शिकायतों पर नगर निगम ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई की। इस दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों से अतिक्रमण हटाए गए, अवैध निर्माण तोड़े गए और दोषियों से जुर्माना भी वसूला गया। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम सहारनपुर के प्रवर्तन दल ने मिशन कंपाउंड, अग्रसेन चौक, कोर्ट रोड, ब्रजेश नगर पुल और दिल्ली रोड सहित कई क्षेत्रों में अभियान चलाया। मिशन कंपाउंड में दुकानों के सामने नाला कवर कर अवैध रूप से बनाई गई सीढ़ियों को निर्माण विभाग की शिकायत पर ध्वस्त किया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसा निर्माण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज थी कि अग्रसेन चौक स्थित नगर निगम की एक दुकान को किरायेदार ने दो हिस्सों में बांटकर अवैध रूप से किराए पर दे दिया है। प्रवर्तन दल ने दुकान के भीतर बनी दीवार को दो दिन में हटाने और संबंधित दस्तावेज निगम में जमा कराने के निर्देश दिए। इस पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। कोर्ट रोड पुल के पास सड़क पर पुतले और विज्ञापन बोर्ड रखकर किए गए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई हुई। प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण हटवाया और दुकानदार से दो हजार रुपये जुर्माना वसूला। यह दुकानदार पिछले सप्ताह भी अतिक्रमण हटाए जाने के बाद दोबारा अतिक्रमण कर चुका था। आईजीआरएस शिकायत के तहत ब्रजेश नगर पुल के नीचे एक दर्जन से अधिक दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क पर टीन शेड डालकर बनाई गई एक अवैध दुकान को भी ध्वस्त कर संबंधित व्यक्ति से 1200 रुपये जुर्माना लिया गया। जनसुनवाई में मिली एक अन्य शिकायत पर दिल्ली रोड स्थित शक्ति पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर रखा गया खोखा भी हटवाया गया। इस कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच.बी. गुरुंग और हरिप्रकाश कसाना सहित निगम के जवान मौजूद रहे। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नियमित अभियान जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पार्षद प्रत्याशी पर तमंचा ताना, गोली मिस हुई:बदमाश मांग रहे 5 लाख की रंगदारी, चुनाव न लड़ने की धमकी
    Next Article
    बेटियां फाउंडेशन ने इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया:छात्राओं को मानसिक-आध्यात्मिक कल्याण पर मार्गदर्शन, आयरन दवाएं बांटीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment