Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में सरकारी डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप:अधिवक्ताओं ने CMO को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग

    14 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के सरकारी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात एक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं। डॉक्टर पर मरीज से अभद्रता, मारपीट और इलाज के नाम पर पैसे मांगने का आरोप है। इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। सोमवार को अधिवक्ता संजीव नौटियाल अपने साथी वकीलों के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। नौटियाल ने बताया कि रविवार रात वह अपनी रिश्तेदार ममता को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर गए थे। आरोप है कि वहां तैनात डॉक्टर ने मरीज को देखने के बाद इलाज के लिए पैसों की मांग की। जब इसका विरोध किया गया, तो डॉक्टर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने अस्पताल के गार्डों को बुलाकर नौटियाल और उनके साथियों को धक्का-मुक्की करते हुए बाहर निकलवा दिया। संजीव नौटियाल के अनुसार, उन्होंने खुद को अधिवक्ता बताया और सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा की थी, लेकिन डॉक्टर का रवैया और अधिक आक्रामक हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गार्डों के जरिए उनके साथ मारपीट भी की गई। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त डॉक्टर का व्यवहार केवल इसी घटना तक सीमित नहीं है। उनका दावा है कि अस्पताल में आने वाले अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ भी अक्सर इसी तरह का दुर्व्यवहार किया जाता है। अधिवक्ताओं ने बताया कि इस घटना से कुछ समय पहले भी एक महिला मरीज के साथ बदसलूकी की गई थी। सीएमओ को सौंपे गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, उनका डॉक्टरी लाइसेंस निरस्त करने या उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल स्टाफ के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ, तो अधिवक्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल के सभी डॉक्टरों और स्टाफ की बैठक बुलाकर उन्हें व्यवहार में सुधार के निर्देश दिए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया के बैरिया में सिजेरियन के बाद महिला की मौत:बच्चा सुरक्षित, डॉक्टर फरार, एसडीएम ने अस्पताल किया सील
    Next Article
    देवरिया में 8,573 छात्रों ने छोड़ा यूपी बोर्ड का पेपर:174 परीक्षा केंद्रों पर 1,15,000 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment