Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया के बैरिया में सिजेरियन के बाद महिला की मौत:बच्चा सुरक्षित, डॉक्टर फरार, एसडीएम ने अस्पताल किया सील

    12 hours ago

    1

    0

    बलिया जिले के बैरिया में एक अनाधिकृत अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। हालांकि, नवजात शिशु सुरक्षित है। घटना के बाद अस्पताल का डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि उपजिलाधिकारी ने अस्पताल को सील कर दिया। मृतक महिला दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर बाजिदपुर गांव निवासी मिथिलेश गोड़ की 24 वर्षीय पत्नी ममता गोंड के रूप में हुई है। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए मायके सोनबरसा आई हुई थीं। एक आशा कार्यकर्ता की सलाह पर उनकी मां चंद्रावती देवी ने रविवार शाम को ममता को शकील कटरा स्थित अनाधिकृत अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह फर्जी डॉक्टर सुमन ने ममता देवी का सिजेरियन ऑपरेशन किया। बच्चा तो सुरक्षित पैदा हुआ, लेकिन ममता की हालत बिगड़ने लगी। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आई। बेटी की बिगड़ती हालत देख मां चंद्रावती ने डॉक्टर सुमन से रेफर करने का अनुरोध किया, क्योंकि अस्पताल में ऑक्सीजन या रक्त चढ़ाने जैसी पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं थीं। हालांकि, डॉक्टर ने रेफर करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने ऑपरेशन के लिए पचास हजार रुपये जमा कराने का आरोप लगाया है। दोपहर लगभग दो बजे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण ममता देवी की मौत हो गई। इसके तुरंत बाद डॉक्टर सुमन और उनके सभी सहयोगी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, और लोगों ने पुलिस को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह, सीओ बैरिया और सोनबरसा अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश सरोज भी घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल को सील कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फर्जी अस्पताल के लेटर पैड और डॉक्टर के विजिटिंग कार्ड सहित अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज तहसील से स्टांप वेंडर का बैग चोरी:96 हजार नकद, लैपटॉप गायब; चोर CCTV में कैद
    Next Article
    सहारनपुर में सरकारी डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप:अधिवक्ताओं ने CMO को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment