Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर पुलिस ने गोतस्कर के पैर में मारी गोली:यूपी और हरियाणा में गोकशी के मुकदमे दर्ज, कोर्ट से वारंट था जारी

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई तो पुलिस को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, एक जिंदा गोवंश, बाइक और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी की रात पुलिस टीम गांव सुल्तानपुर से फिरोजाबाद जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पास के आम के बाग में गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाग में पहुंचने पर किसी जानवर के रंभाने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने जब टॉर्च की रोशनी डाली तो एक युवक जिंदा गोवंश के साथ दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया। घायल की पहचान इरशाद पुत्र कुर्बान निवासी गांव दुमझेड़ा के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि इरशाद अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय रहा है और उसके खिलाफ सहारनपुर के अलावा हरियाणा के विभिन्न थानों में गौकशी, चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी था। बदमाश के पास से .315 बोर का एक तमंचा, तीन जिंदा और एक खोखा कारतूस, एक बाइक, जिंदा गोवंश और काटने के उपकरण बरामद हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी के ऑटो ड्राइवरों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ:RTO में कराएं रजिस्ट्रेशन, अपने साथ परिजनों को भी कर पाएंगे शामिल
    Next Article
    विवाहिता की ससुराल में मौत, पिता को हत्या का शक:सुल्तानपुर पुलिस पर आरोपियों को बचाने और केस दर्ज न करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment