Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता की ससुराल में मौत, पिता को हत्या का शक:सुल्तानपुर पुलिस पर आरोपियों को बचाने और केस दर्ज न करने का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बजाय उन्हें बचाने में जुटी है। घटना दोस्तपुर थाना क्षेत्र के भदिला खानीपुर गांव की है। पिता कन्हैया लाल ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी मंदाकिनी की हत्या उसके जेठ रविंद्र और जेठानी पूजा ने मिलकर की है। उन्होंने 6 फरवरी को थाने में तहरीर दी थी, लेकिन थाना प्रभारी ने तहरीर लेने से इनकार कर दिया और उन्हें डांटकर भगा दिया। कन्हैया लाल के अनुसार, उनकी बेटी मंदाकिनी की शादी विपिन से हुई थी, जो रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। मंदाकिनी को ससुराल वाले अक्सर प्रताड़ित करते थे। दो दिन पहले उसे धमकी भी दी गई थी। पिता का आरोप है कि 5 फरवरी को मंदाकिनी को घर में बंद करके बुरी तरह पीटा गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। उनका दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सब कुछ स्पष्ट है, जो हत्या की ओर इशारा करता है। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। कन्हैया लाल का कहना है कि अगर पुलिस ने जल्द ही मामला दर्ज नहीं किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर पुलिस ने गोतस्कर के पैर में मारी गोली:यूपी और हरियाणा में गोकशी के मुकदमे दर्ज, कोर्ट से वारंट था जारी
    Next Article
    इटावा में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई:शादी के कार्ड बांटने निकले 3 युवक गंभीर घायल, कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment