Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी के ऑटो ड्राइवरों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ:RTO में कराएं रजिस्ट्रेशन, अपने साथ परिजनों को भी कर पाएंगे शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को अब भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना का सीधा लाभ मिलेगा। योजना के तहत पात्र चालकों को सालाना पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए चालकों को आरटीओ कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा, जिसके बाद उन्हें योजना से जोड़ा जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एस.के. अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत मिशन योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों और चालकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। इसी क्रम में अब ऑटो और टैक्सी चालकों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि चालक आरटीओ कार्यालय की खिड़की नंबर 10 पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा। सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद चालकों का पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा। एस.के. अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में झांसी आरटीओ में करीब 200 चालक ही पंजीकृत हैं, जबकि जिले में ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों की संख्या लगभग एक हजार तक आंकी जा रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में चालक अभी योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे जल्द से जल्द आरटीओ कार्यालय पहुंचकर पंजीकरण कराएं, ताकि किसी भी गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में उन्हें इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। योजना के तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे चालकों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SP-CO पर कार्बाइन से बरसाईं गोलियां, एनकाउंटर में मारा गया:यूपी में अफसर बुलेटप्रूफ जैकेट बचे; 50 हजार का इनामी था अमजद
    Next Article
    सहारनपुर पुलिस ने गोतस्कर के पैर में मारी गोली:यूपी और हरियाणा में गोकशी के मुकदमे दर्ज, कोर्ट से वारंट था जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment