Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल जा रहे छात्र को बेल्ट से पीटा, VIDEO:आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, पुलिस बोली- पीड़ित ने नहीं दी तहरीर

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कंधई इलाके में एक इंटर कॉलेज के छात्र को कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर बेल्ट से पीटा। आरोप है कि युवकों ने पिटाई का वीडियो बनाया और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है, जो अब तेजी से फैल रहा है। दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद दिलीपपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, छात्र सुमित विश्वकर्मा छुट्टी के बाद अपने दोस्तों के साथ साइकिल से घर जा रहा था। जब वह दिलीपपुर थाना इलाके में सई नदी पुल के आगे नजियापुर गांव के पास पहुंचा, तो कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज की और फिर बेल्ट से सुमित की पिटाई शुरू कर दी। इस मारपीट में छात्र घायल हो गया। हमलावरों पर आरोप है कि उन्होंने बेखौफ होकर पिटाई का वीडियो बनाया और बाद में उसे रील के तौर पर इंटरनेट मीडिया पर फैला दिया। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक यहियापुर गांव के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले भी नजियापुर गांव के पास सरपत के जंगल में एक युवती से मारपीट और उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। उस मामले में पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। घटना में लापरवाही के आरोप में उस समय के दिलीपपुर एसओ बलराम सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। दिलीपपुर एसओ विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि छात्र की तरफ से अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। वायरल रील को देखकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में घायल:पुलिस ने पैर में मारी गोली, हत्या-लूट के 17 मुकदमे दर्ज
    Next Article
    गंगा नदी चेतावनी बिंदू के 10 सेमी ऊपर बह रही:16 जिलों समेत कानपुर-उन्नाव में बाढ़ का अलर्ट, मोहन पुरवा- NRI सिटी के बीच डायवर्जन लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment