Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूलों में सीलन, झाड़ियां और गंदगी का अंबार:सीडीओ व डीआईओएस ने चार स्कूलों का किया निरीक्षण

    2 hours ago

    1

    0

    स्कूलों में छात्र सुविधाओं और पढ़ाई की हकीकत परखने के लिए बुधवार को सीडीओ अभिनव जे. जैन और डीआईओएस प्रवीण कुमार ने चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूलों में साफ-सफाई, सीलन, बिजली व्यवस्था, सुरक्षा और परिसर के रखरखाव से जुड़ी कई खामियां सामने आईं। अधिकारियों ने संबंधित प्रधानाचार्यों को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। एक कमरे में चल रहीं कक्षाएं, सफाई व्यवस्था खराब डीएवी इंटर कॉलेज मंधना में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं एक ही कमरे में संचालित मिलीं। कमरे में पर्याप्त बिजली की व्यवस्था नहीं थी। कॉलेज परिसर की दीवारों पर सीलन और अत्यधिक गंदगी मिली। विद्यालय में कुल 1548 छात्र पंजीकृत हैं, लेकिन उपस्थिति बेहद कम मिली। कक्षा 11 की विज्ञान वर्ग में पंजीकृत 73 छात्रों में केवल 17 छात्र उपस्थित थे। विद्यालय में 38 शिक्षक और सात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन सफाई का काम नहीं कराया जा रहा था। इस पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानाचार्य डॉ. अंजू कनौजिया से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए गए। रामजानकी इंटर कॉलेज में सीलन और सफाई की कमी बिठूर स्थित रामजानकी इंटर कॉलेज में कक्षा एक से 12 तक संचालित हैं और 1305 छात्र पंजीकृत हैं। निरीक्षण में कक्षाओं में सीलन मिली और परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं थी। प्रधानाचार्य को विद्यालय परिसर के बाहर नाली निर्माण और सफाई का काम 25 अगस्त 2026 तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद काम की फोटो जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराने को कहा गया। बैकुंठपुर स्कूल में खेल मैदान जल्द पूरा कराने के निर्देश राजकीय हाईस्कूल बैकुंठपुर में बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर से सटे प्राथमिक विद्यालय में अराजक तत्वों द्वारा चोरी किए जाने की जानकारी भी दी गई। मामले को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर को पत्र भेजने को कहा गया। झाड़ियां और खुली खिड़कियां बनीं सुरक्षा का खतरा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिंहपुर में स्कूल परिसर में कमरों के बाहर अत्यधिक झाड़ियां उगी मिलीं और कक्षों की खिड़कियां खुली थीं। छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए साफ-सफाई कराने और फाइबर प्लेट लगाकर खिड़कियां बंद कराने के निर्देश दिए गए। वहीं भवन की छत पर पीपल के पेड़ उगे मिले। पेड़ों के बढ़ने से भवन को नुकसान की आशंका को देखते हुए इन्हें कटवाकर एक सप्ताह के भीतर जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी को जन्म देकर मां की मौत, अस्पताल संचालक फरार:कानपुर में मेडिकल टीम ने ऑपरेशन थिएटर को सील किया, 24 घंटे में जवाब मांगा
    Next Article
    सहारनपुर में गो तस्कर का हाफ एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी-दबोचा, साथी जंगल में फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment