Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल से लौट रहे 16 साल के छात्र का अपहरण:बाजार में दो भाइयों ने पहले पीटा, फिर उठा ले गए; तलाश में 5 पुलिस टीमें लगीं

    6 hours ago

    1

    0

    अमेठी के रामगंज थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे 16 वर्षीय छात्र का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बाजार में दो सगे भाइयों ने छात्र की पिटाई की और इसके बाद उसे अगवा कर लिया। घटना के करीब 24 घंटे बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं। मोहनपुर गांव निवासी चंद्रभान दुबे का 16 वर्षीय बेटा दिव्यांशु दुबे मंगलवार सुबह स्कूल गया था। शाम करीब 4 बजे छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रहा था। आरोप है कि रामगंज कस्बे के बाजार में रहने वाले रवि और शनि गुप्ता ने उसे रोक लिया। परिजनों के मुताबिक, दोनों भाइयों ने दिव्यांशु के साथ मारपीट की और इसके बाद उसका अपहरण कर लिया। रातभर तलाश करते रहे परिजन दिव्यांशु के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों में खोजबीन की गई, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चला। बाजार में लोगों से पूछताछ करने पर परिजनों को दिव्यांशु के साथ मारपीट और उसे ले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद बुधवार को परिजन रामगंज चौकी पहुंचे। आरोप है कि वहां से उन्हें वापस भेज दिया गया। बाद में वे रामगंज थाने पहुंचे और तहरीर दी। 24 घंटे बाद दर्ज हुआ मुकदमा परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रवि और शनि गुप्ता के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है। सीओ अमेठी मनोज मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के अनुसार, 16 वर्षीय दिव्यांशु को रामगंज कस्बे के शनि और रवि ने मारपीट के बाद अगवा किया है। संबंधित धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं। टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर छात्र को बरामद किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी के अपहरण-दुष्कर्म के 4 साल पुराने केस में फैसला:अमरोहा में दोषी को 25 साल की कठोर कैद; 35 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    प्रयागराज में सुबह से बादल छाए:धूप निकलने से एक बार फिर बढ़ी उमस, शाम तक बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment