Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूली वैन से निकला धुआं, बच्चों ने कूदकर बचाई जान,VIDEO:ड्राइवर मौके से हटा, इटावा में तीन बच्चे घायल

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा के भरथना क्षेत्र नगला गनू के पास मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया, जब बच्चों से भरी एक स्कूली वैन अचानक खराब होकर धुआं छोड़ने लगी। वैन के अंदर धुआं भरते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घबराए बच्चों ने खुद ही वैन से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस दौरान तीन बच्चे चोटिल हो गए। घटना के बाद परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बीच रास्ते अचानक खराब हुई वैन नगला गनू निवासी अंशुल यादव ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों को लेकर गांवों की ओर जा रही थी। जैसे ही वैन नगला गनू के पास पहुंची, अचानक तेज आवाज के साथ रुक गई और उसमें से तेजी से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में वैन के अंदर धुएं का गुबार भर गया, जिससे छोटे-छोटे बच्चे घबरा गए और रोने-चिल्लाने लगे। बच्चों ने खुद बचाई जान धुआं बढ़ता देख वैन चालक घबरा गया और कुछ समय के लिए मौके से हट गया। ऐसे में वैन में बैठे बच्चों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही बाहर निकलना शुरू कर दिया। कई बच्चे डर के कारण कूदकर बाहर आए, जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए और अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ में तीन बच्चे घायल वैन से निकलने के दौरान मची भगदड़ में तीन बच्चों को चोटें आईं। इनमें अंशुल यादव का बेटा शिवांश, जो कक्षा दो में पढ़ता है, और बेटी शिवानी, जो कक्षा छह की छात्रा है, शामिल हैं। इनके अलावा एक अन्य बच्चा भी घायल हुआ। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन बच्चों में डर और घबराहट साफ नजर आई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जैसे ही वैन से धुआं उठता है, बच्चे घबराकर तेजी से नीचे उतरते हैं और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगते हैं। बताया गया कि वैन में करीब 10 बच्चे सवार थे। धुआं कम होने के बाद वापस लौटा चालक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन से धुआं निकलने के बाद चालक कुछ समय के लिए मौके से हट गया था। जब धुआं कम हुआ तो वह वापस लौटा और बच्चों को दोबारा वैन में बैठाकर वहां से रवाना हो गया। पहले से खराब थी वैन, कई बार रास्ते में हुई बंद बच्चों ने बताया कि वैन पहले से ही खराब हालत में चल रही थी। सुबह स्कूल परिसर में भी वैन स्टार्ट नहीं हो रही थी, जिसे धक्का लगाकर चालू किया गया। इसके बाद ओवरब्रिज के पास भी वैन रास्ते में बंद हो गई, जहां बच्चों से धक्का लगवाया गया। इसके बावजूद वैन को ठीक नहीं कराया गया और उसी हालत में बच्चों को बैठाकर चलाया गया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग घटना के बाद बच्चों के परिजनों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालक बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। परिजनों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सर्वेश सिंह ने बताया कि उन्हें अभी इस घटना की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी और यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1960 मॉडल रोल्स-रॉयस विंटेज कार से दुल्हन संग पहुंचे कुलदीप:दिल्ली से खासतौर पर मंगाई गई हेरिटेज कार
    Next Article
    अजय राय ने दरगाह पर चादर चढ़ाई:कानपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे, बोले- सरकार गैस के लिए इंतजाम करे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment