Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कॉर्पियो 80 की स्पीड में ARTO के घर में घुसी:कानपुर में गार्ड रूम और मेन गेट तोड़ा, 2 युवकों को पुलिस ने पकड़ा; CCTV देखिए

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार एआरटीओ के घर में घुस गई। कार ने पहले गार्ड रूम को तोड़ा और फिर मेन गेट तोड़ते हुए अंदर पहुंच गई। गनीमत रही कि उस समय ड्यूटी पर मौजूद चौकीदार पानी पीने अंदर गया हुआ था, जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस कार चालक को गाड़ी सहित थाने ले आई। रावतपुर के विकास नगर निवासी राजेश राजपूत मथुरा में एआरटीओ पद पर तैनात हैं। परिवार में उनकी पत्नी शीला राजपूत और दो बच्चे हैं, जो बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। करीब दो साल पहले उनका कानपुर से मथुरा ट्रांसफर हुआ था। शीला राजपूत ने बताया कि वह दो दिन पहले ही अपने पति के साथ मथुरा गई थीं। हॉर्न बजाते हुए गार्ड रूम तोड़कर अंदर घुसी कार बताया गया कि देर रात करीब दो बजे गार्ड अपने गार्ड रूम में मौजूद था। घटना से करीब एक मिनट पहले वह पानी पीने के लिए अंदर गया था। उसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हॉर्न बजाते हुए आई और गार्ड रूम को तोड़ते हुए मेन गेट तोड़कर घर के अंदर घुस गई। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चालक और साथियों ने गार्ड से की मारपीट हादसे के बाद कार चालक और उसके साथियों ने गार्ड से गाली-गलौज और मारपीट भी की। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद वे भागने लगे। इसी बीच गार्ड ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। कार चालक समेत दो युवक पुलिस हिरासत में सूचना मिलते ही रावतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को कार सहित थाने ले आई। पूछताछ में चालक का नाम करण भदौरिया बताया गया। एआरटीओ की पत्नी शीला राजपूत ने रावतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री जयवीर सिंह बोले- भारत में गैस की बेहतर स्थिति:कहा- अखिलेश को जनता के मुद्दों से मतलब नहीं, अफवाहें फैलाते हैं
    Next Article
    बीईओ ने वार्षिक परीक्षा का औचक निरीक्षण किया:देवरिया में छात्रों से राजधानियां और पर्यायवाची पूछे, तैयारी परखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment