Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से केजरीवाल-सत्येंद्र जैन को लेटर लिखा:3 और घोटाले उजागर करने की धमकी दी, AAP को घोटालों की ऑलवेज पार्टी बताया

    10 hours ago

    1

    0

    सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को नया लेटर लिखा है। लेटर में उसने पार्टी से जुड़े तीन और घोटाले उजागर करने की धमकी दी है। चंद्रशेखर ने दावा किया कि दिल्ली शराब नीति और जल बोर्ड को लेकर उसके पिछले खुलासे सही साबित हुए हैं। यह लेटर गुरुवार को सामने आया। उसने आम आदमी पार्टी को घोटालों की ऑलवेज पार्टी बताते हुए पंजाब को लेकर भी चेतावनी दी है। सुकेश धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में तिहाड़ जेल में बंद हैं। चंद्रशेखर ने AAP को एनीटाइम, ऑलवेज पार्टी ऑफ स्कैम बताया, लेटर की 6 बातें सुकेश के पिछले 2 लेटर में AAP पर लगाए आरोप 4 नवंबर, 2022: सुकेश ने मीडिया के नाम तीन पन्नों की चिट्ठी लिखी थी। इसमें उसने दावा किया था कि अगर वह ठग है तो केजरीवाल ‘महाठग’ हैं। सुकेश ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने राज्यसभा सीट देने के बदले उससे 50 करोड़ रुपए मांगे थे, जो उसने दिए। पूरी खबर पढ़ें… 7 अक्टूबर, 2022: सुकेश ने तत्कालीन उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखकर AAP सरकार के तत्कालीन मंत्री सत्येंद्र जैन पर गंभीर आरोप लगाए थे। सुकेश ने दावा किया था कि जेल में सुरक्षा और सुविधाएं देने के नाम पर जैन ने उससे 10 करोड़ रुपए वसूले थे। उसके मुताबिक, यह रकम जैन के सहयोगी के जरिए कोलकाता में ली गई थी। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली पुलिस ने 2017 में सुकेश को गिरफ्तार किया था सुकेश पर कई मामलों में आपराधिक मामले चल रहे हैं। 2017 में AIADMK के ‘दो पत्ती’ चुनाव चिह्न मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 2020 में उसे तिहाड़ से रोहिणी जेल ट्रांसफर किया गया था। 2021 में सुकेश पर आरोप लगा कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी। इसके बाद उस पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया। फिर तिहाड़ जेल शिफ्ट कर दिया गया। इस मामले में ED की जांच में सामने आया था कि सुकेश ने ठगी के इन पैसों से एक्ट्रेस जैकलीन को करोड़ों रुपए के कीमती गिफ्ट्स दिए थे। इसमें लग्जरी बैग, हीरे की ज्वेलरी, महंगे घोड़े और बिल्लियां शामिल थीं। इस वजह से ED ने जैकलीन को भी इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेलंगाना प्रिंसिपल मर्डर, आखिरी कॉल से पकड़ाए 2 स्टूडेंट्स:आरोपियों ने चाकू से 27 वार किए गए थे, कैश और मोबाइल बरामद
    Next Article
    डॉक्टरों को एक यूनिक ID मिलेगी:नेशनल मेडिकल कमीशन का प्रस्ताव, एक रजिस्ट्रेशन से कहीं भी प्रैक्टिस कर पाएंगे; मरीज भी देख सकेंगे डिजिटल रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment