Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेल्फी लेकर 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंका:आगरा में चलती बाइक पर भिड़े पति-पत्नी, 3 दिन बाद बच्ची का बर्थडे था

    16 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक पिता ने पत्नी से झगड़े के बाद 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंक दिया। इससे पहले उसने बेटी के साथ सेल्फी भी ली। बेटी को फेंकने के बाद पिता अपनी पत्नी को नदी में धक्का देने लगा। महिला के चिल्लाने पर पुल से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पति के किसी तरह उसकी पत्नी को छुड़ाकर बचाया। पत्नी ने बताया- हम लोग बेटी के लिए कपड़े लेने आगरा जा रहे थे। तीन दिन बाद 17 अगस्त को उसका बर्थडे था। रास्ते में पति ने फोटो खिंचाने के बहाने पुल पर बाइक रोकी। इसके बाद बेटी को नदी में फेंक दिया। राहगीरों ने महिला की बातें सुनने के बाद आरोपी पति की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर 3 बजे सिकंदरा के अकबरा पुल की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला बलदेव के बादमगढ़ी गांव का रहने वाला रिंकू पत्नी लक्ष्मी और 11 महीने की बच्ची के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा होने लगा। रिंकू ने अकबरा पुल पर अचानक बाइक रोकी। उसने पत्नी से कहा बेटी के साथ फोटो खिंचानी है। रिंकू ने बेटी के साथ सेल्फी ली। इसके तुरंत बाद ही बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। पत्नी जैसे ही दौड़कर पुल की रेलिंग के पास पहुंची। रिंकू उसे भी नदी में धक्का देने लगा। लेकिन लक्ष्मी के शोर मचाने पर पुल से गुजर रहे राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों के पीटने पर हमलावर हुआ पति लक्ष्मी ने राहगीरों से बताया कि मेरे पति ने बेटी को यमुना में फेंक दिया। अब ये मुझे भी नदी में धक्का दे रहा। इतना सुनते ही लोग भड़क उठे। पति से पत्नी को छुड़ाने के बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान रिंकू भी लोगों पर हमलावर हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी रिंकू को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। वहीं, बच्ची की तलाश के लिए यमुना नदी में सर्च अभियान शुरू कराया गया है। पत्नी बोली- बेटी के कपडे़ लेने आगरा जा रहे थे लक्ष्मी ने बताया- मेरी शादी 14 जून, 2024 को हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। 6 महीने मैं अपने मायके गांव जाटोली कदमी डींग भरतपुर में रही। इसके बाद पति ने उसे बुला लाया। वह बेटी के होने से खुश नहीं था। आए दिन झगड़ा करता था। पिछले दो-तीन दिन से रिंकू का हाव-भाव बदला हुआ था। वो बच्ची को बहुत प्यार करने का दिखावा करता था। आज उसने कहा कि आगरा चलते हैं। बच्ची के लिए कपडे़ लाने है। जैसे ही यमुना पुल आया। रिंकू ने बाइक रोक दी। कहने लगा कि बच्ची के साथ फोटो खिंचवानी हैं। 'पति ने इकलौती बेटी को जन्मदिन से पहले मार डाला' मां लक्ष्मी ने बताया कि मेरी एक ही बेटी थी। 17 अगस्त को उसका जन्मदिन था। पति रिंकू ने इससे पहले ही मेरी बेटी की जान ले ली। मुझे क्या पता था कि उसके मन में बच्ची को मारने का प्लान चल रहा था। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया- सिकंदरा क्षेत्र में पुल से युवक ने अपनी बेटी को यमुना में फेंक दिया। पीएसी के गोताखोरों को नदी में उतारा गया है। गोताखोर बच्ची की तलाश में नदी में अभियान चला रहे हैं। घटना के संबंध में आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है। जांच में गृहक्लेश की बात सामने आई है। -------------- ये खबर भी पढ़ें… कोबरा को मारकर दांत से चबाने लगा युवक:बोला- इसकी हिम्मत मुझे काटेगा, बाराबंकी में सांप ने 3 बार डसा था बाराबंकी में शराब के नशे में एक युवक कोबरा से भिड़ गया। सांप ने युवक को तीन बार डसा। इसके बाद भी युवक ने सांप को नहीं छोड़ा। उसे हाथ की कलाई में लपेट लिया। सांप युवक को काटता रहा, लेकिन उसने नहीं छोड़ा। सांप को मार डाला फिर उसे मुंह से काटने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:जनगणना में पहली बार जाति बतानी होगी; रिजिजू बोले- पैलेट गन से 2 ही क्यों घायल; योगी बोले- देश बंटवारे के दोषी सपा-कांग्रेस
    Next Article
    लखनऊ में एक दिन में 22.1 मिलीमीटर बारिश:तड़के बादलों की गरज-चमक के साथ बरसात; सुबह निकली धूप, छाए रहेंगे बादल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment