Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सलमान खान को देख अचानक पास पहुंचा फैन:एक्टर हुए हैरान, सिक्योरिटी टीम हरकत में आई; सलमान को मिली है वाई-प्लस सुरक्षा

    10 hours ago

    1

    0

    फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग गुरुवार को मुंबई में आयोजित हुई। स्क्रीनिंग में सलमान खान पहुंचे और वह फिल्म के लीड एक्टर वीर पहाड़िया के साथ नजर आए। वहीं, इवेंट में जैकलीन फर्नांडिस, करण जौहर, सारा तेंदुलकर, जरीन खान और एल्विश यादव भी पहुंचे। ‘प्रेम कीटाणु’ एक हिंदी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वीर पहाड़िया, आफिया सैयद और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का रनटाइम करीब 2 घंटे 18 मिनट है। फिल्म की कहानी रोमांस और कॉमेडी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। देखें फिल्म स्क्रीनिंग इवेंट की तस्वीरें- सलमान ने पीछे खड़े होकर इंतजार किया ‘प्रेम कीटाणु’ की स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। स्क्रीनिंग में सलमान जब पहुंचे तो मीडिया और पैपराजी ने उन्हें रेड कार्पेट पर आकर तस्वीरें देने के लिए कहा। हालांकि, उसी समय मॉडल और एक्ट्रेस साक्षी मलिक कैमरों के सामने पोज दे रही थीं। सलमान ने तुरंत रेड कार्पेट पर पहुंचने के बजाय इंतजार किया। वह कुछ देर पीछे खड़े रहे और साक्षी मलिक को अपने पोज पूरे करने का मौका दिया। साक्षी मलिक के पोज देने के बाद सलमान रेड कार्पेट पर पहुंचे और पोज दिए। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सलमान के इस व्यवहार की तारीफ हो रही है। सलमान खान के करीब पहुंचा फैन स्क्रीनिंग के दौरान सलमान से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें इवेंट से बाहर निकलते समय एक फैन अचानक एक्टर के काफी करीब पहुंच गया। उसने सलमान से गले मिलने की कोशिश की। अचानक फैन को पास आता देख सलमान कुछ पल के लिए असहज नजर आए। इसके बाद उनके सुरक्षा गार्ड ने तुरंत बीच में आकर फैन को सलमान से दूर किया। गौरतलब है कि सलमान की सिक्योरिटी अलर्ट मोड में रहती है। लॉरेंस गैंग से मिली धमकियों और उनके घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। सलमान खान को वाई-प्लस कैटेगरी की सरकारी सुरक्षा मिली हुई। इस सुरक्षा घेरे में करीब 11 से 12 पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इनमें विशेष रूप से प्रशिक्षित कमांडो भी शामिल होते हैं। सलमान के सफर के दौरान पुलिस की गाड़ियां उनकी कार को एस्कॉर्ट करती हैं। इसके अलावा, एक्टर की निजी सुरक्षा टीम भी उनके साथ रहती है। उनके लंबे समय से बॉडीगार्ड शेरा भी अपनी निजी सुरक्षा टीम के साथ सलमान की सुरक्षा संभालते हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों, शूटिंग और एयरपोर्ट पर सलमान के आसपास निजी गार्ड्स और बाउंसर्स का सुरक्षा घेरा भी रहता है। शख्स ने सलमान के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की थी अप्रैल 2026 को सलमान जामनगर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। तभी सलमान भीड़ के बीच एक बच्चे के साथ पोज दे रहे थे। इसी दौरान एक शख्स उनके करीब आया और उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की। शख्स को करीब आते देख सलमान की सिक्योरिटी टीम तुरंत अलर्ट हो गई थी। गार्ड ने उस शख्स को पीछे हटा दिया था। इस दौरान सलमान ने भी उसकी ओर देखा। वह बच्चे के साथ वहीं खड़े रहे। सलमान ने अपनी सिक्योरिटी टीम को शांत रहने का इशारा भी किया था। जुनैद को सलमान की सिक्योरिटी ने दो बार नहीं पहचाना सलमान खान की सिक्योरिटी कितनी टाइट होती है, इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि आमिर खान के बेटे जुनैद खान को उनकी सिक्योरिटी ने पहचान नहीं पाया तो उन्हें दो बार सलमान के पास आने नहीं दिया। पहली घटना 2025 में ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी। सलमान से मिलने पहुंचे जुनैद को सुरक्षाकर्मियों ने आम फैन समझकर रोक दिया था। दूसरी घटना जून 2026 में फिल्म ‘लगान’ की 25वीं सालगिरह के जश्न के दौरान हुई थी। जुनैद सलमान से मिलने पहुंचे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पहचान नहीं पाया और एक तरफ कर दिया था। हालांकि, बाद में सलमान की नजर जुनैद पर पड़ी तो उन्होंने जुनैद को गले लगा लिया था। ………… फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का रिव्यू यहां पढ़ें... मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म कॉलेज में किसी पर दिल आ जाए तो लगता है कहानी बस इतनी सी है, लेकिन कभी प्यार पूरा होने से पहले ही कोई नया मोड़ आ जाता है और फिर वही कहानी चार साल बाद एक बिल्कुल अलग दुनिया में लौटती है। फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ इसी प्यार, दोस्ती और जिंदगी के बदलते रंगों को हल्के फुल्के अंदाज में लेकर चलती है। फिल्म हंसाती है, रिलेट करती है और बीच बीच में जिंदगी की थोड़ी सी कड़वी सच्चाई भी दिखा देती है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी
    Next Article
    आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment