Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार:मारपीट में प्रयोग की गई लाठी बरामद, दोनों के ऊपर कई मुकदमें दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में बुधवार को कादीपुर कोतवाली पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, उपनिरीक्षक आनंद वाजपेयी अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, टीम ने जलालपुर से दोनों इनामी अभियुक्तों को हिरासत में लिया। टीम में कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह यादव, रवि यादव और रमन सिंह शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम सिंह उर्फ बगदादी (28 वर्ष) पुत्र इंद्रप्रताप सिंह और छट्टू गुप्ता उर्फ कृष्ण कुमार (28 वर्ष) पुत्र दूधनाथ के रूप में हुई है। दोनों सराय कल्याण, थाना कादीपुर, सुल्तानपुर के निवासी हैं। इनके खिलाफ थाना कादीपुर में मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, मामला 21 फरवरी को हुई एक घटना से संबंधित है। पीड़ित प्रदीप कुमार पुत्र अच्छेलाल, निवासी बनकेगांव, थाना कादीपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि नहर के पुलिया खतीवपुर के पास शिवम सिंह और छट्टू गुप्ता ने उन्हें बुलाया। जब प्रदीप ने बताया कि वह अपनी ससुराल से आ रहे हैं, तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान, आरोपियों ने कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देते हुए प्रदीप के हाथ-पैर और सिर पर कई वार किए। सिर में गंभीर चोटें आने और खून बहने के कारण प्रदीप बेहोश होकर गिर पड़े। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो लोहे की रॉड भी बरामद कर सील कर दी हैं। इस गिरफ्तारी और जांच कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर, उपनिरीक्षक आनंद वाजपेयी, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह यादव, रवि यादव और रमन सिंह की टीम शामिल थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगंज तहसील परिसर से किसान की बाइक चोरी:बैनामा कराने आए धर्मवीर की मोटरसाइकिल गायब, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मासूम की मौत:घर के बाहर खेलते मासूम को मारी टक्कर, बाइक सवार फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment